HomeElectionElection Diary Election Diary

भाजपा में टिकट के लिए होड़ दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन

मंडी. जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नज़दीक आ ही है उम्मीदवारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। सदर विधान सभा क्षेत्र (मंडी) से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस की तुलना में भाजपा कहीं ज्यादा गहमागहमी मची है। पार्टी टिकट हथियाने की होड़ में अभी तक आधा दर्जन से भी अधिक नाम सामने आ चुके हैं। रविवार शाम पैलेस कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित सदर मंडल की मीटिंग में टिकटार्थियों की होड़ साफ दिखाई दी।

Bjp is active nowइनमें पूर्व एमएलए कन्हैयालाल, श्यामलाल, हेमराज ठाकुर, रणवीर सिंह (जिला मीडिया प्रभारी), परमदेव शास्त्री व प्रवीण शर्मा मुख्य रूप से शामिल थे। सभी उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ प्रदेशाध्यक्ष जयराम ठाकुर के सामने एक तरह से शक्ति प्रदर्शन ही किया। मंडी सदर सीट पर शुरू से ही भाजपा के पास सशक्त उम्मीदवार नहीं रहा है जिसके चलते इस सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा। पार्टी की सदर मंडल बैठक में आज जिस तरह टिकटार्थियों की होड़ दिखाई दी।

टिकट नहीं पार्टी के लिए मेहनत करें: जयराम:
पार्टी टिकट के लिए तेजी से उभर रहे नए चेहरों को देख भौंचक्का रहे जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी के लिए हर व्यक्ति उम्मीदवार नहीं बल्कि सामान्य कार्यकर्ता है। टिकट आवंटन पार्टी के केंद्रीय पार्लियामेंट बोर्ड का अधिकार है और टिकट के लिए आवेदन करना हर कार्यकर्ता का अधिकार, कार्यकर्ता या पदाधिकारी यह कतई नहीं भूलें कि वे टिकट के लिए नहीं बल्कि पार्टी के लिए ज्यादा मेहनत करें। टिकट तो किसी एक को ही मिलना है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हर सदस्य 3 हजार का फार्म भर कर टिकट के लिए आवेदन कर सकता है। कार्यकर्ताओं को जयराम ने नसीहत दी कि वे एक वाहन में प्रचार के लिए निकलें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: