Election
Election Diary Election Diary कुल्लू. भारतीय जनता पार्टी मंडी लोकसभा क्षेत्र ग्राम केंद्र प्रमुख कार्याशाला के पहले दिन का शुभारंभ मंगलवार को माता वैष्णो देवी परिसर कुल्लू में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो.बाल आप्टे ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया।
आप्टे ने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं कि आज हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लहर चल रही है। इसके बावजूद आज मैनेजमेंट के साथ मूलभूत संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। राजस्थान विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में स्व.प्रमोद महाजन द्वारा प्रबंधन के अलावा संगठन का ढांचा बूथ स्तर पर बहुत मजबूत था जिसके चलते राजस्थान में आशातीत सफलता जनता पार्टी को मिली, हिमाचल प्रदेश में भाजपा हर बूथ पर कार्यक्रम के क्रियांवत पर संतोष जताते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा ने इस बार बूथ स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। इस पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांता कुमार ने अपने विचार रखे इसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं के बारे में पार्टी कार्यकत्र्ताओं को मार्ग दर्शन किया।
इस कार्यशाला के पहले दिन मंडी लोक सभा के 17 विधानसभा क्षेत्रों के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला अध्यक्ष व महामंत्री व प्रदेश कार्य समिति में मंडी लोकसभा के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे, इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शांता कुमार प्रदेश सह प्रभारी ओम प्रकाश धनकड़, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ.हर्षवर्धन चौहान, जम्मू प्रांत संगठन मंत्री अजय जम्वाल, दिल्ली संगठन मंत्री विजय शर्मा, राष्ट्रीय प्रशिक्षण सह प्रमुख राम प्यारे जी, मंडी सांसदीय क्षेत्र प्रभारी दुलो राम, कुल्लू जिला भाजपा अध्यक्ष खीमी राम, प्रदेश भाजपा सचिव गोविंद ठाकुर, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी राम स्वरूप शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्याशाला के दूसरे सत्र में बुधवार को पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बैंकेया नायडू, प्रदेश प्रभारी सतपाल जैन, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जयराम ठाकुर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोहर लाल कार्याशाला में शामिल होकर कार्यकत्र्ताओं का उत्साह बढ़ाएगे।