HomeElectionElection Diary Election Diary

एसोसिएट विधायकों ने भी मांगा कांग्रेस से टिकट

शिमला.Himachal Assembly Electionsमुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत शिमला जिला के आठ चुनाव क्षेत्रों से कांग्रेस टिकट के लिए कुल 27 आवेदन आए हैं। तीन चुनाव क्षेत्रों ठियोग,चौपाल व कुसुम्पटी से कांग्रेस के एसोसिएट सदस्यों ने टिकट के लिए दावेदारी जताई है। कांग्रेस के सभी वर्तमान विधायकों ने पार्टी को निर्धारित शुल्क देकर टिकट मांगा है। मंगलवार को कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन करने का समय समाप्त हो गया है।

शिमला से कुल नौ आवेदन
शिमला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के लिए कुल 9 लोग इच्छुक हैं। इनमें वर्तमान विधायक हरभजन सिंह भज्जी ने आवेदन किया है। उनके अलावा शिमला से पूर्व विधायक आदर्श सूद, जिला कांग्रेस शहरी के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष विद्यासागर शर्मा, पूर्व पार्षद अशोक सूद, डी.एस.वर्मा, ओम सूद, प्रमोद कुमार सूद, यशपाल धौलटा ने भी आवेदन किया है।

कुसुम्पटी से सोहन समेत सात
कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के एसोसिएट सदस्य और वर्तमान विधायक सोहन लाल ने कांग्रेस पार्टी से टिकट मांगा है। कांग्रेस सरकार को पांच साल तक समर्थन देने के बाद अब वह पार्टी टिकट की इच्छा रखते हैं। उनके अलावा पूर्व विधायक शौंकिया राम कश्यप, पूर्व पंचायत प्रधान मनोज कुमार, सुरेन्द्र गर्ग, बंसी राम, दलीप कश्यप और उत्तम शामिल हैं।

चौपाल से तीन एप्लीकेशन
चौपाल विधानसभा क्षेत्र से तीन लोगों ने पार्टी टिकट को आवेदन किया है। यहां से कांग्रेस के एसोसिएट सदस्य सुभाष मंगलेट ने ब्लाक कांग्रेस के समर्थन प्रस्ताव के साथ आवेदन किया। पार्टी टिकट के लिए पूर्व विधायक योगेन्द्र चन्द्र, कांग्रेस कमेटी सदस्य रजनीश किमटा ने टिकट का आवेदन किया है।

रामपुर में सिंघी ने मांगा टिकट
रामपुर चुनाव क्षेत्र से खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सिंघी राम ने पार्टी टिकट के लिए आवेदन किया है। सिंघी राम कांग्रेस टिकट पर 6 बार चुनाव जीत चुके हैं।

कुमारसैन से स्टोक्स और प्रमोद
कुमारसैन-सुन्नी से ऊर्जा मंत्री विद्या स्टोक्स ने सोमवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी को अपना आवेदन किया। चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी प्रमोद शर्मा ने भी कांग्रेस टिकट को आवेदन किया है। उन्होंने सीधे पीसीसी को आवेदन किया।

रोहडू सें मुख्यमंत्री एक मात्र आवेदक
रोहडू से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांग्रेस टिकट के लिए एकमात्र आवेदक हैं। उनके अलावा रोहडू के किसी भी दूसरे नेता ने इच्छा नहीं जताई है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा बल्कि पिछले कई चुनावों से कोई भी व्यक्ति कांग्रेस टिकट को रोहडू से आवेदन नहीं करता। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण को 7 हजार रुपए अपने आवेदन के साथ दिए हैं।

जुब्बल-कोटखाई से रोहित अकेले
जुब्बल-कोटखाई से वर्तमान विधायक रोहित ठाकुर ने पार्टी को आवेदन किया है। आवेदन का समय समाप्त होने तक किसी दूसरे नेता ने वहां से पार्टी को आवेदन नहीं भेजा था। उन्होंने ब्लाक कांग्रेस कमेटी की मार्फत आवेदन भेजा।

ठियोग से राकेश सहित 3 ने मांगा टिकट
कांग्रेस के एसोसिएट सदस्य विधायक राकेश वर्मा ने ब्लाक कांग्रेस के पास आवेदन किया। उन्होंने अपने आवेदन के साथ ठियोग की कुल 50 पंचायतों में से 42 का समर्थन प्रस्ताव भी संलग्न किया है। इसके अलावा बीडीसी ठियोग व नगर परिषद का प्रस्ताव भी दिया गया है। यहां से कांग्रेस टिकट के लिए राजेन्द्र वर्मा और त्रिविक्रम सिंह ने भी आवेदन किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: