HomeElectionAnalysis Analysis

कहां है प्रदेश की महिला कांग्रेस!

शिमला. चुनावी माहौल में प्रदेश कांग्रेस का संगठन महिला कांग्रेस कहीं नजर नहीं आ रहा। चुनाव की सरगर्मियां लगातार बढ़ रही है ऐसे में कांग्रेस के अग्रणी संगठनों की क्या भूमिका रहेगी यह अभी तक तय नहीं हो पाया है।

युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल और एनएसयूआई ने तो अपने कार्यकर्ताओं की अलग-अलग चुनाव क्षेत्रों में डयूटियां लगा दी है मगर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताएं अभी तक दृष्य से बाहर हैं। दूसरे अग्रणी संगठनों में टिकट की दावेदारी को लेकर भी होड़ है और महिला कांग्रेस बिल्कुल निष्क्रिय है। अभी तक महिला कांग्रेस की ओर से टिकट के लिए किसी का नाम सामने नहीं आया है और न ही प्रचार में ही दिखा दे रही है।

पांच साल से सुस्ती
महिला कांग्रेस की सुस्ती का आलम अभी से नहीं बल्कि पिछले पांच साल से चल रहा है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद महिला कांग्रेस में पहले तीन साल तक अध्यक्ष की कुर्सी खाली रही। उसके बाद कमला प्रार्थी को अध्यक्ष बनाया गया। कुछ समय तक कार्यकारिणी गठन को लेकर काम चलता रहा। पांच साल बीत गए। कार्यकर्ता बनाने की मुहिम कुछ दिन चली। आज चुनाव सिर पर हैं।

कार्यक्रम नहीं हुए
महिला कांग्रेस आलाकमान द्वारा दिए कार्यक्रम चलाने में ज्यादा सफल नहीं रही है। एक रात एक गांव कार्यक्रम के तहत नाम के कुछ गांवों में रात बिताई गई। इसके अलावा दूसरे कार्यक्रम नहीं चलाए जा सके।

बैठक तक नहीं हो पाई
प्रदेश में कांग्रेस के दूसरे संगठनों की बैठकें शुरु हो गई हैं। ऐसे में महिला कांग्रेस की चुनाव रणनीति को लेकर अभी तक कोई बैठक नहीं हुई है। महिला कार्यकर्ताओं को भी इकट्ठा नहीं किया जा सका है।

मोर्चा है आगे
महिला कांग्रेस के विपरीत भाजपा का महिला मोर्चा आगे हैं। मोर्चा में संगठन की सरगर्मियां तेज हैं और चुनावी रणनीति को भी मोर्चा ने अंतिम रुप दे दिया है। गांवों में बूथ स्तर पर मोर्चा की महिला कार्यकर्ता काम करेंगी।

* महिला कांग्रेस ने अपनी बैठक 2 नवम्बर को रखी है। पहले 25 अक्टूबर को होनी थी लेकिन समय नहीं मिला। मैंने टिकट का आवेदन किया है किसी दूसरे का पता नहीं है। 2 नवम्बर की बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों व जिला पदाधिकारियों से बात की जाएगी और चुनावी रणनीति के तहत दिशानिर्देश दिए जाएंगे। — कमला प्रार्थी शर्मा, अध्यक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: