Breaking News 
bhaskar Web English


HomeElectionAnalysis Analysis

विस चुनाव: कांग्रेस में ज्यादा दावेदार, फूट के आसार

कुल्लू. कुल्लू सदर और बंजार विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेसी टिकट के दावेदारों की संख्या से पार्टी में फूट के आसार बनते नजर आ रहे हैं। दोनों क्षेत्रों से कोई भी दावेदार ऐसा नहीं कि जो पीछे हटने को तैयार हो। कुल्लू सदर से 9 लोगों ने टिकटे मांग कर राज कृष्ण गौड़ की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Himachal Assembly Electionsइनमें से चार उम्मीदवार धर्मवीर धामी, कमला शर्मा, चंद्रकिरण प्रार्थी और देवेंद्र नेगी तो ऐसे कदावर नेता है जो वोटरों पर अपनी पकड़ रखते हैं। ऐसे में यदि टिकट राजकृष्ण गौड़ को मिलता है तो यहां में फूट पड़ने की पूरी संभावना है। कुल्लू सदर से दावेदारी जताने वाला कोई भी ऐसा नहीं है जो गौड़ के नाम पर अपनी सहमति दें। यही हाल बंजार विधानसभा क्षेत्र का भी है। यहां से सत्य प्रकाश ठाकुर को कांग्रेस उम्मीदवार बनाती आ रही है, लेकिन इस बार क्षेत्र से आठ दावेदारों में पांच ऐसे हैं जो ठाकुर को किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं। कंवर रूपेंद्र, देवी सिंह पाल, इंदु पटियाल, शिव चंद शकेल का सत्य प्रकाश से छतीस का आकंड़ा है। कर्मचारी नेता सेसराम आजाद वीरभद्र सिंह के खासमखास हैं। आनी में मात्र दो लोगों ने ही दावेदारी जताई है। विधायक ईश्वर दास को चुनौती नहीं है।

जमीन से जुड़े व्यक्ति ही टिकट के हकदार: ओम प्रकाश
कुल्लू. देव निर्माण कमेटी के अध्यक्ष ने बंजार से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने का दावा किया है। इसके लिए वह वीरभद्र से भी बात करेंगे। ओम प्रकाश ने कहा कि वह जमीन से जुड़े हुए नेता हैं और बंजार से टिकट भी ऐसे उम्मीदवार को ही मिलना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अगर हाईकमान क्षेत्र से उन्हें टिकट देती है तो वह भारी बहुमत से विजयी होंगे।

गौड़ के गांव में गरजे कांग्रेसी
मनाली/पतलीकूहल. कुल्लू के वर्तमान विधायक राजकृष्ण गौड़ के गांव कटराई में बुधवार को टिकट के 8 दावेदारों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के शहीदी दिवस पर एक रैली का आयोजन करके गौड़ की मुश्किलें बढ़ा दी है।

शहीदी दिवस पर आयोजित इस श्रद्धांजलि नामक बैठक में एक हजार कार्यकर्ताओं ने हाजरी भरी। इस मौके पर धर्मवीर धामी, कमला शर्मा, देवेंद्र नेगी, चंद्र किरण प्रार्थी, चंद्र सेन, प्रेम शर्मा, जितेंद्र ठाकुर व बुध राम ने कहा कि वह सभी एकजुट है तथा एक ही नाम पर विचार किया जाएगा। धर्मवीर ने कहा कि राजकृष्ण गौड़ ने विगत चुनाव में कार्यकर्ताओं को साफ कहा था कि यह उनका अंतिम चुनाव है लेकिन उन्होंने फिर से दावेदारी जता दी है।

उन्होंने गौड़ से अनुरोध किया है वह अपने विवेक से निर्णय लेकर उन्हें आगे बढ़ने का आर्शिवाद प्रदान करें। इस मौके पर सभी दावेदारों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे सभी एक के नाम पर सहमत हो जाएगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक के रवैये के चलते अनेकों कार्यकर्ता खफा है। उधर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि कृषिमंत्री के अलावा इन 8 नेताओं में से किसी को भी टिकट दिया जाए। इस मौके पर हस्ताक्षर अभियान चलाने का फैसला लिया गया। इसमें कुल्लू सदर से कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर कर कार्यकर्ताओं की आवाज हाईकमान तक पहुंचाई जाएगी।

कांग्रेसी दावेदारों की संख्या बढ़ी
कुल्लू. कुल्लू जिला से कांग्रेसी नेताओं की फेहरिस्त काफी लंबी हो गई है। जिले के अंतर्गत आने वाले तीन विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार देर रात तक 25 नेताओं ने टिकट की दावेदारी जताई है। पार्टी प्रवक्ता सुंदर ठाकुर ने बताया कि कुछेक ने जिलाध्यक्ष ईश्वर दास के पास आवेदन किया था तथा बुधवार को हुई जिला कांग्रेस की बैठक में सभी नेताओं के आवेदन शिमला भेजने पर फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ दावेदारों ने जिला अध्यक्ष के पास आवेदन किया था लेकिन उनके नाम पार्टी कार्यालय में न पहुंचने के कारण उनके नाम का पता नहीं चल पाया था। कुल्लू तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र से सुंदर ठाकुर व आनी विधानसभा क्षेत्र में दिवान चंद, विजय आनंद व मोती राम ने आवेदन किया है।

कुल्लू : राजकृष्ण गौड़, कमला शर्मा, धर्मवीर धामी, चंद्र सेन ठाकुर, बुधराम शर्मा, चंद्र किरण प्रार्थी, देवेंद्र नेगी, डी.आर.जोशी, जितेंद्र ठाकुर, प्रेम शर्मा और सुंदर सिंह ठाकुर है। बंजार : सत्य प्रकाश ठाकुर, इंदु पटियाल, देवी सिंह पाल, अरूण शर्मा, शिव चंद शकेल, भुपेंद्र ठाकुर, सेसराम आजाद, रूपेंद्र कंवर, सुंदर सिंह ठाकुर है। आनी : ईश्वर दास, खूब राम, दिवान चंद, विजय आनंद, मोती राम।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: