HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

पानी के लिए आज से महापड़ाव

घड़साना. सिंचाई के पानी को लेकर यहां किसान मजदूर व्यापारी संघर्ष समिति का बेमियादी महापड़ाव सोमवार से शुरू होगा। उपखंड कार्यालय के सामने बेरिकेडिंग होने के कारण महापड़ाव स्थल तहसील कार्यालय से बदलकर धानमंडी स्थित हनुमान मंदिर के पीछे बने शैड में कर दिया गया है।

जनसंपर्क अभियान के अंतिम दौर में रविवार को संघर्ष समिति, कांग्रेस व माकपा नेताओं ने गांवों का दौरा कर किसानों से महापड़ाव स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया।

पूर्व संसदीय सचिव विजयलक्ष्मी बिश्नोई, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पृथीपालसिंह संधू, बल्लभ कोचर, भीमराज डाबी, सुभाष जाखड़, मोटनदास नायक ने खेतावाली, सताइंया, जालवाली, मलकेवाली, कुंडल, 12 एमएलडी, जनतावाली, एक एसकेएम, 281 हैड, दो, पांच, नौ पीएसडी गांवों का दौरा किया।

संघर्ष समिति के नेता हेतराम बेनीवाल, साहबराम पूनिया आदि नेताओं ने रावला, पीएसडी, केपीडी, जीडी व एमडी क्षेत्र में किसानों से संपर्क किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: