HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

राज्योत्सव का समापन आज

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य की सातवीं वर्षगांठ में राजधानी में 1 नवंबर से आयोजित राज्योत्सव का सोमवार को समापन होगा। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह इस मौके पर मौजूद रहेंगे। भाजपाई श्री सिंह के स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं।

पता चला है कि वे रात यहीं रुक सकते हैं। इस हिसाब से वीआईपी गेस्ट हाउस का कमरा सुरक्षित रखा गया है। माना जा रहा है कि गेस्टहाउस में श्री सिंह सत्ता व संगठन की खबर लेंगे। उन्होंने अलग से कोई बैठक नहीं रखी है।

श्री सिंह नियमित विमान से दोपहर 12:30 बजे माना विमानतल पर उतरेंगे। विमानतल पर सत्ता व संगठन के कुछ प्रमुख लोग ही राजनाथ सिंह का स्वागत करेंगे। माना से वे कांकेर रवाना होंगे। वहां भाजपा का सम्मेलन रखा गया है। सम्मेलन में हिस्सा लेकर श्री सिंह शाम 4:30 हेलिकाप्टर से पुलिस ग्राउंड में उतरेंगे। वहां जिला भाजपा ने स्वागत की तैयारी की है।

समापन समारोह शाम को :
राज्योत्सव समापन समारोह साइंस कालेज मैदान में शाम 6:30 बजे आयोजित है। समारोह के मुख्य अतिथि राजनाथ सिंह होंगे। मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह अध्यक्षता करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, नेता प्रतिपक्ष महेन्द्र कर्मा, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, उद्योग मंत्री राजेश मूणत, सांसद रमेश बैस व महापौर सुनील सोनी भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।

उदित नारायण नाइट :
सोमवार को पाश्र्व गायक उदित नारायण नाइट आयोजित है। दीपक चंद्राकर एवं साथी (दुर्ग) व नृत्य वाटिका कार्यक्रम भी होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: