Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

26 आरएएस अधिकारियों के तबादले

जयपुर/अजमेर. राज्य सरकार ने रविवार को 26 और आरएएस अफसरों के तबादले कर दिए। एक दिन पहले जारी की गई तबादला सूची में मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी सहित 3 मंत्रियों, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष और एक संसदीय सचिव के निजी सचिव बदल दिए गए थे।

रविवार को जारी की गई तबादला सूची में दिनेशचंद जैन को चित्तौड़गढ़ जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कैलाशचंद मीणा को प्रतापगढ़ में एडीएम, चंदगीराम झांझरिया को बिलाड़ा (जोधपुर) में एसीएम, प्रकाशचंद जैन (प्रथम) को जोधपुर में जिला परिवहन अधिकारी, मगाराम चौधरी को ओसियां (जोधपुर) में उपखंड अधिकारी, शशि शर्मा को पीपाड़सिटी (जोधपुर) में उपखंड अधिकारी, चुन्नीलाल सैनी को अजमेर नगर विकास न्यास में उप सचिव, मदनलाल सिहाग को बीकानेर में सहायक भू-प्रबंध अधिकारी, इकबाल हुसैन को छत्तरगढ़ (बीकानेर) में सहायक आयुक्त (उप निवेशन) के पद पर लगाया गया है।

इनके साथ ही पी.आर. पंडत को बीकानेर में अतिरिक्त आयुक्त उप निवेशन कम राजस्व अपील अधिकारी, मोहनलाल को सीएडी बीकानेर में अतिरिक्त आयुक्त, अराधना सक्सेना को स्थानीय निकाय कोटा में उप निदेशक, जमील अहमद कुरैशी को वाणिज्यकर विभाग कोटा में उपायुक्त (प्रशासन), ज्ञानचंद रैगर को उप निवेशन कोलायत (बीकानेर) में सहायक आयुक्त, बजरंगलाल वर्मा को केशोरायपाटन (बूंदी) में उपखंड अधिकारी, भंवरलाल वर्मा को परियोजना प्रबंधक डीपीआईपी दौसा, इंदरसिंह सोलंकी को राजस्थान एज्यूकेशन इनिशिएटिव राज. प्राथमिक शिक्षा परिषद में विशेषाधिकारी, ओमप्रकाश बुनकर को एडीएम अलवर, धूड़ाराम मीणा को एडीएम टोंक, अनिल कुमार पालीवाल को एडीएम दौसा, भानीराम अग्रवाल को एडीएम सीकर और लीलाधर यादव को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर में सचिव के पद पर लगाया गया है।

इसी तरह राधेश्याम मीणा को एसीएम टोंक, शंभुदयाल मीणा को विकास अधिकारी सुल्तानपुर कोटा, दिनेश कोठारी को स्थानीय निकाय विभाग उदयपुर में विकास अधिकारी, भंवरलाल मेहरा को जोधपुर नगर विकास न्यास में भूमि अवाप्ति अधिकारी के पद पर लगाया गया है।

इनके हुए तबादले निरस्त : करौली के उपखंड अधिकारी किशन सिंह वर्मा, दौसा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.सी. बेरवाल, गंगानगर के राजस्व अपील अधिकारी जगदीश प्रसाद बुनकर, गंगानगर के एडीएम परमेश्वर लाल, अजमेर के राजस्व अपील अधिकारी मिर्जूराम शर्मा और जोधपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रहलाद सिंह राठौड़ के शनिवार को किए गए तबादले निरस्त कर दिए गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: