HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

कह देते हैं दिल की बात

ग्वालियर. cards त्योहारों पर अपनी मन की भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे अच्छा माध्यम ग्रीटिंग कार्ड हाइटेक होने के साथ-साथ हार्ट टचिंग हो चला है। ई-कार्डस के माध्यम से बधाइयां और शुभकामनाएं प्रेषित करने वाले भले ही अब संख्या में बढ़ने लगे हैं लेकिन बाजार में मिलने वाले रंग-बिरंगे और आकर्षक ग्रीटिंग कार्डस का महत्व कम नहीं हुआ है।

ई-कार्डस भेजने वाले भी कहते हैं कि ई-मेल से जल्दी और वेरिएबल कार्डस मिलते हैं तो हार्ड कार्डस से ग्रीट करने वाले लोगों का कहना है कि इन्हें लंबे समय तक सहेजकर रखा जा सकता है। बहरहाल बधाई चाहे जैसे दी जाए लेकिन ग्वालियराइट्स की भावना एक है कि अपने चाहने वालों को इस दीवाली पर कार्डस के माध्यम से ग्रीट किया जाए।

कभी हर त्योहार पर अपने सभी रिश्तेदारों और दोस्तों को खूबसूरत सा ग्रीटिंग कार्ड देने वाली शालिनी इस बार मार्केट में ग्रीटिंग कार्डस गैलरीज में मुड़कर भी नहीं देख रही। जब उससे इस इत्मीनान का कारण जाना तो उसका कहना था कि उसके पास अपने सभी रिश्तेदारों और दोस्तों के ईमेल आईडी हैं, वह उन्हें अब ई-ग्रीटिंग ही भेजेगी।

हाइटेक युग में जहां हर चीज टेक्नोलाजी ने बदल दी है वहीं भावनाओं को व्यक्त करने का तरीका और जरिये में भी बदलाव आया है। त्योहारों पर ग्रीटिंग कार्ड द्वारा बधाई देने वालों की बजाय उन लोगों की संख्या ज्यादा है जो इंटरनेट सेवा का उपयोग कर ईग्रीटिंग, ईमैसेज और ई ग्राफिक्स भेजते हैं। इनमें ज्यादातर युवा और प्रोफेशनल शामिल हैं, जिनका मानना है कि कम समय और पैसे में हम एक साथ कई लोगों को रोचक बधाईयां भेज सकते हैं।

ईग्रीटिंग का क्रेज देखते हुए कई वेबसाइट्स ने ई कार्ड आप्शन उपलब्ध करवाए हैं तो कई वेबसाइट्स तो सिर्फ ईग्रीटिंग्स के लिए ही तैयार की कई हैं। जिसमें कई कैटेगरीज में इमोशनल, फनी, ग्लिटर और एनीमेटेड कार्डस की ढेरों वैरायटी यूजर्स के सामने उपलब्ध होती हैं। ऐसा नहीं है कि बाजारों में बिकने वाले ग्रीटिंग कार्डस नहीं खरीदे जाते।

कई लोग तो विशेष अवसरों पर ग्रीटिंग कार्ड देना ही पसंद करते हैं। इनमें से कुछ लोग ऐसे हैं जो एक ही शहर में रह रहे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को ग्रीटिंग कार्डस देते हैं। हालांकि ईकाडर्स से टक्कर लेने के लिए ग्रीटिंग कार्ड कंपनीज ने भी विशेष रिश्तों पर कार्डस की रेंज निकाली है, जिसमें पत्नी से लेकर भाई-बहनों के भी स्पेशल ग्रीटिंग कार्डस शामिल हैं।

ग्रीटिंग कार्ड में भी वैरायटीज
इस समय मार्केट में ग्रीटिंग कार्डस की वैरायटीज की धूम है। जिसे लोग अपनी पसंद और आवश्यकतानुसार खरीद रहे हैं। इन कार्डस में पति-पत्नी, बहन-भाई, जीजा-साली, सास-ससुर, सहित अन्य विशेष रिश्तों पर आधारित दीवाली के बधाई देने वाले कार्डस उपलब्ध हैं। यह कार्डस इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषा में उपलब्ध हैं। जिनमें शुभकामनाओं के साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई हैं।

इस बार कुछ स्पेशल कार्डस भी मार्केट में है, जिसे खोलते ही आपको पटाखा फूटने की आवाज आएगी, साथ ही कुछ ऐसे कार्ड भी है जिनमें छोटे पटाखे चिपके हुए हैं। इन कार्डस में विशेष तौर पर फनी दीवाली ग्रीटिंग की भी रेंज है जो दोस्तों को दिये जा सकते हैं। मार्केट में यह सभी कार्ड ७ रुपए से ८क् रुपए तक में उपलब्ध हैं।

रख सकते हैं संभालकर
>> खास अवसरों पर मैं हमेशा अपने दोस्तों रिश्तेदारों को ग्रीटिंग कार्ड देना पसंद करती हूं क्योंकि इसके हर शब्द में वास्तविक भावनाएं रहती हैं और मैं उन्हें स्पेशल फील करवाना चाहती हूं।
सुनीता कुलश्रेष्ठ, गृहिणी

>> ग्रीटिंग कार्ड से महसूस होता है कि भेजने वाले ने हमारे लिए समय निकालकर इसे पसंद किया होगा, इससे वह हमारी भावनाओं को अच्छे से समझ सकता है।
अरविंद बालानी, प्राइवेट कंपनी

>> मुझे जो भी ग्रीटिंग कार्ड भेजता है तो मैं उसे संभालकर रखती हूं और जब भी मैं उन्हें देखती हूं तो बहुत खुश होती हूं। इसलिए मैं हमेशा ग्रीटिंग कार्ड देना और लेना ही पसंद करती हूं।
भावना चौहान, शिक्षिका

>> अपने किसी विशेष या वरिष्ठ को ग्रीटिंग कार्ड के साथ फूलों का गुलदस्ता देना अच्छा माना जाता है। जबकि ई ग्रीटिंग बहुत फार्मल लगता है। मैं हमेशा ग्रीटिंग कार्ड भेजने के पक्ष में रहता हूं।
संदीप अग्रवाल, वकील





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: