HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

बजट से परे है दीवाली की तैयारी

ग्वालियर. deep फेस्टिव सीजन में घर हो या दुकानें या ऑफिस, लोग कुछ नए ट्रेंड्स को फॉलो कर रहे हैं। वे चाहते हैं उनका घर, ऑफिस या दुकान इस तरह सजे कि सब देखते रह जाएं। इसके लिए वे नई सजावटी चीजों को खरीदने के लिए हर कीमत देने को तैयार हैं। खर्च चाहे 5 हजार का हो या 50 हजार का, वे अच्छे ट्रेंड सैटर बनना चाहते हैं।

दीवाली के मौके पर इस बार पटाखे, दीये, मांडने, कलश, वंदनवार, मिठाई के डिब्बे, सुतली, जूट आदि होम, शॉप्स व ऑफिसेस के डेकोरेशन में यूज हो रहे हैं। लोग खास मेहमानों और क्लाएट्स के लिए रिटर्न गिफ्ट्स भी आकर्षक पैकिंग में देने को तैयार हैं।

गिफ्ट रैपिंग का बदला अंदाज
एनवलप्स व नेट की पोटलियां रिटर्न गिफ्ट्स देने का बेहतरीन विकल्प हैं। पेपर गिफ्ट रैपिंग के बजाय अब नेट की पोटलियों में चॉकलेट्स, ड्रायफ्रूट्स, सिक्के आदि इस दीवाली पर खास अपनों के लिए तैयार किए जा रहे हैं। मिठाई के डिब्बे भी लुभावने पैकिंग में हैं।

डिजाइनर दीयों का रॉयल डेकोरेशन
दीपक अब सिर्फ दीवाली पर रोशनी करने के लिए ही नहीं बल्कि रिच और रॉयल डेकोरेशन में भी काम आ रहे हैं। सिंपल दीयों के साथ हैंगिंग, वैक्स, म्यूजिकल, शंख, द्वार दीये भी घर और दुकानों की शोभा बढ़ा रहे हैं। दीवाली पर ये इंटीरियर और एक्स्टीरियर दोनों की ब्यूटी बढ़ाने को तैयार हैं।

मांडना का चलन बरकरार
मांडना अब सिर्फ पारंपरिक सिंबल नहीं रहा, डेकोरेशन का अहम हिस्सा बन चुका है। मांडने शीट, प्लाय पर ही नहीं उकेरे जा रहे बल्कि गोबर के कंडों पर मांडने मांडकर सीधे डेकोरेट किए जा रहे हैं। घर में ड्राइंग रूम्स, दुकानों को शौकेस करने के लिए शहर के कई नामी-गिरामी दुकानें दीवाली थीम पर डेकोरेशन कर रही हैं।

पारंपरिक रहेगा वंदनवार का अंदाज
वॉल पेंटिंग्स और म्यूरल्स में भी दीवाली का रंग छाया हुआ है। बही-खातों की पूजा, पटाखे जलाते बच्चे, लक्ष्मीपूजन आदि म्यूरल्स और वॉल पेंिटंग्स दीवाली पर खासतौर पर घरों और दुकानों की दीवारों पर सजाए जाएंगे। वंदनवार में भी पटाखे आदि का यूज किया गया है।

थीम में सजाएंगे घर
दीवाली पर घर को खास थीम में सजाने वाली राखी मिश्रा बताती हैं घर टिपिकल ट्रेडिशनल थीम में सजाया है मैंने। इसमें मैंने कंडों पर लड़ आदि से डेकोरेशन, चुंदड़ी, मांडने आदि यूज किए हैं। रिटर्न गिफ्ट्स भी डेकोरेशन से मेल खाती रैपिंग्स में तैयार किए हैं। गेस्ट के लिए तैयार किए गए नाश्ते में भी ट्रेडिशनल डिशेस जैसे कटोरी चाट, मूंग की दाल के लड्डू, ट्रेडिशनल वे में परोसने की तैयारी है।

दीपक व ट्रेडिशनल सिंबल्स चलन में
इंटीरियर डिजाइनर रानी श्रीवास्तव बताती हैं इस बार दीवाली पर बिकने वाले आइटम्स में लक्ष्मीपूजन में रखा जाने वाला दीपक व ट्रेडिशनल सिंबल्स चलन में हैं। थर्माकोल, मिरर वर्क, मेटल वर्क आउट है, इसकी जगह ली है स्टोन, जूट वर्क, हैंडमेड पेपर्स और बैम्बू वर्क ने। वे बताती हैं आजकल लोग रेडी टू यूज डेकोरेटिव मटेरियल्स हाथोहाथ खरीद रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: