HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

बाजारों में रौनक से चेहरे खिले

अजमेर. दीपावली से पहले ग्राहकों की रौनक से जहां कारोबारी उत्साहित हैं। वहीं घरों में महालक्ष्मी के पूजन और पर्व मनाने की तैयारियां चरम पर हैं। गुरु पुष्य marketनक्षत्र पर हुए रिकॉर्ड कारोबार के बाद बाजारों में खरीदारों की तादाद में लगातार इजाफा होता जा रहा है। व्यवसायी भी धनतेरस को लेकर काफी उत्साहित हैं। ज्वैलरी के अलावा गारमेंट, ऑटोमोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स को लोग एडवांस बुकिंग कराकर शुभ मुहूर्त में डिलीवरी लेने की तैयारी में हैं।

गुरु पुष्य नक्षत्र पर रिकॉर्ड बिक्री से बाजार में आए जबरदस्त उठाव से कारोबारी काफी खुश हैं। शोरूम, और दुकानों में पैर रखने की जगह नहीं है। ऑटोमोबाइल की रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग से डीलर्स खासे उत्साहित हैं। वे कार-जीप, बाइक और स्कूटी की डिमांड पूरी करने की योजनाएं बनाने में जुटे हैं। इलेक्ट्रॉनिक मार्केट का भी यही हाल है।

गिफ्ट और छूट का फायदा लेने के लिए ग्राहक फ्रिज-टीवी के अलावा माइक्रोवेव ओवन, वॉशिंग मशीन, हैंडीकैम, डीवीडी, गीजर और इम्पोरटेड प्रोडक्ट्स को ग्राहक बुक करा चुके हैं। सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र ज्वैलरी है। सोने के भाव बढ़ने के बावजूद ग्राहकों का रुझान बरकरार है। चांदी और डायमंड भी टक्कर में हैं। कंपनियों की स्कीम दुकानदारों के लिए फायदेमंद साबित हुई हैं। ग्राहकों का रुझान फाइनेंस के बजाय नकद खरीददारी की तरफ ज्यादा है। इसकी वजह दीवाली से पहले मिली पगार और बोनस है।

होगी सजावट
दीपावली के अवसर पर नया बाजार और नला बाजार में सजावट की जाएगी। धन तेरस से दीवाली तक नया बाजार चौपड़ से आगरा गेट बालाजी मंदिर तक के क्षेत्र को सजाया जाएगा। नया बाजार व्यापारिक एसोसिएशन के सचिव कमल किशोर गर्ग ने बताया नया बाजार के इस हिस्से में पहली बार सजावट की जाएगी। इस क्षेत्र में पेपर और लाइट का डेकोरेशन किया जाएगा। सजावट को लेकर दुकानदारों में खासा उत्साह है। इसी प्रकार नला बाजार व्यापारिक एसोसिएशन ने भी दीपावली पर बाजार में सजावट करने का फैसला लिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: