बरेली.
लाखों दिलों पर राज करने वाली मलिका-ए-हुस्न प्रियंका चोपड़ा खुद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ की दीवानी हैं। यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि बॉलीवुड की धड़कन प्रियंका की माता डॉ. मधु चोपड़ा और पिता डॉ. कर्नल अशोक चोपड़ा ने किया है।
भारतीय एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ बरेली की बिटिया प्रियंका का नाम जोड़कर चल रही चर्चाओं के बीच इस चिकित्सक दंपती ने रविवार को यहां कहा कि यह अफवाह धोनी और प्रियंका की फेम को भुनाने के लिए फैलाई जा रही है।