HomeNewsMetrosIndore Indore

घर में जा घुसी कार

इंदौर. मोती तबेला में शनिवार रात तेज गति से चलाई जा रही कार घर में घुसी और तीन दरवाजे तोड़ दिए। वहां 25 सदस्यीय संयुक्त परिवार रहता है। संयोग से कोई हादसा नहीं हुआ, केवल एक महिला को चोट आई।

सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक कर्णसिंह चौहान के घर रात एक बजे मारुति कार (एमपी 09-एच-4061) ने मुख्य द्वार को जोरदार टक्कर मारी और कमरे में जा घुसी। इससे आसपास के दो दरवाजे भी टूट गए। धमाके से मोहल्ले में काफी लोग जमा हो गए।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार जब्त की तो उसमें शराब की दो बोतलें निकलीं। कार के साथ चालक विनय पिता संजय निवासी मोती तबेला और साथी विशाल पिता राजू निवासी सूर्यदेवनगर को थाने ले गई।

रिपोर्ट कर्णसिंह के पुत्र देवेंद्रसिंह चौहान ने की। उनका आरोप है आरोपियों के प्रति पुलिस का रवैया इतना नर्म था कि रात में उन्हें सुबह आने का कहते हुए घर भेज दिया। उन्होंने गाली-गलौज कर हमें धमकाया भी था लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया।

जांच अधिकारी एसआई श्री कटारे ने बताया चालक को मुलजिम बनाया है। जमानती धारा होने के कारण रविवार को कार्रवाई कर छोड़ दिया। उनकी मां मनीबाई को चोट आई है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर धारा बढ़ जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: