HomeNewsMetrosIndore Indore

चार घंटे देरी से आई इंदौर-मुंबई फ्लाइट

इंदौर. रविवार को मुंबई में एयर ट्रैफिक के कारण इंदौर-मुंबई उड़ान फिर प्रभावित हुई। जेटलाइट की मुंबई से इंदौर आने वाली उड़ान मुंबई में एयर ट्रैफिक के कारण देरी से उड़ी लेकिन सामने पक्षी आ जाने से विमान वहीं ग्राउंड हो गया।

इसके बाद दूसरा विमान चार घंटे देरी से दोपहर साढ़े तीन बजे इंदौर आ सका। इसमें मुंबई से १२३ यात्री बैठे थे और यहां से ६0 यात्री मुंबई जा रहे थे। इसका नियमित समय मुंबई से सुबह ११:५0 पर इंदौर आने का है और दोपहर १२:१५ पर यहां से मुंबई जाने का है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: