इंदौर. मंगलवार को पांच नई आधुनिक सिटी बसें इंदौर पहुंच जाएंगी। दीपावली से इन्हें व्यस्त रूटों पर दौड़ाने की योजना है। एडीएम रमेश भंडारी ने बताया इन बसों में ऑटोमैटिक गेट और एलसीडी स्क्रीन है।
इनका इंजन 133 हार्सपावर का है जबकि मौजूदा बसों में 100 हॉर्सपावर का। नई बसें धनतेरस या दीवाली से शुरू करने की योजना है। बसें टाटा की गोआ फैक्टरी से रवाना हो चुकी हैं।