HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

धोरों में रमे इटली के बिजनेसमैन

बीकानेर. ‘इंडिया ऑफ रोड’ के तहत राजस्थान की कला, संस्कृति और सभ्यता जानने निकले इटली के सैलानी इन दिनों बीकानेर और जोधपुर के धोरे नापने में businessmanजुटे हुए है। 2 नवंबर को जोधपुर से रवाना हुए इस ग्रुप में सभी सैलानी इटली के बिजनेसमैन है।

शनिवार शाम को यह सैलानी बीकानेर के गजनेर पहुंचे और रविवार को अक्कासर, भोलासर होते हुए दोपहर 12.30 बजे बीकानेर से करीब 26 किलोमीटर दूर रायसर स्थित विजय धोरा पहुंचे। इन सैलानियों ने रायसर के 10 किलोमीटर से अधिक दायरे में फैले धोरों पर वाहन दौड़ाए। विजय धोरे पर सैलानियों के लिए टी-पार्टी का आयोजन किया गया। इस स्थान से करीब पांच किलोमीटर स्थित एक ऊंचे धोरे से वाहनों की एंट्री हुई और इस स्थल तक पहुंचने में करीब 35 मिनट लग गए।

सैलानियों का पहला ग्रुप दोपहर 12.30 बजे जब विजय धोरा पहुंचा तो रैली के स्थानीय संयोजक राजस्थान टूर के बीकानेर प्रबंधक अर्जुनसिंह ने सैलानियों का स्वागत किया। टी-पार्टी की व्यवस्था कैमल मैन सफारी के संचालक विजयसिंह थैलासर की ओर से की गई थी। यहां पर व्यवस्थाओं का जिम्मा हितेश्वरसिंह ने संभाला। टूर कोर्डिनेटर प्रसिद्ध सफारी आपरेटर निर्भयसिंह और नगेन्द्रसिंह है।

इटली के सीयर्स टूर की ओर से आयोजित इस रैली की भारत में मर्करी और राजस्थान में राजस्थान टूर ने व्यवस्था की है। इससे पूर्व पलाना में रेलवे फाटक बंद होने के कारण सैलानी 40 मिनट तक अटके रहे। टूर इंचार्ज इटली के मोरियो सिम्बोली है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: