HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

एयरोप्लेन रेस्टोरेंट!

भोपाल. शहर के लोग आने वाले दिनों में बेहद खास किस्म के रेस्टोरेंट में अपने मनपसंद डिशेज का लुत्फ उठाएंगे। यह रेस्टोरेंट किसी पुराने एयरोप्लेन पर तैयार किया जाएगा। दरअसल, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम (एमपीटीडीसी) ‘शान-ए-भोपाल ट्रेन-रेस्टोरेंट’ की खासी सफलता के बाद अब ‘एयरोप्लेन-रेस्टोरेंट’ बनाने का मन बना रहा है।

पुराने एयरोप्लेन पर तैयार होने वाले इस रेस्टोरेंट की डिजाइन और उसका माहौल एयरपोर्ट का फील देगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस प्लेन-रेस्टोरेंट के लिए पुराने एयरोप्लेन की तलाश जारी है। गौरतलब है कि एमपीटीडीसी ने इस साल 16 मार्च को ट्रेन रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। यह रेस्टोरेंट ट्रेन की पुरानी बोगी का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है।

यह रेलवे प्लेटफार्म के माहौल का अहसास कराता है। निगम का मानना है कि ट्रेन रेस्टोरेंट प्रोजेक्ट पर्यटन के विकास में काफी कारगर साबित हो रहा है। साथ ही देश और विदेश में उसकी पहचान बन रही है। इसी से प्रेरित होकर एमपीटीडीसी ने प्लेन रेस्टोरेंट का मन बनाया है।

मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम, शुरुआती तौर पर इस योजना का खाका तैयार करने में जुटा हुआ है। इसके तहत,विचार किया जा रहा है कि इसे कहां बनाया जाए और इसके लिए पुराना एयरोप्लेन कहां से लाया जाए। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के लिए काफी राशि और स्थान की जरूरत होगी और यह इस योजना के पूरे होने में अवरोध साबित हो सकता है।

>> हमने इस पर काफी विचार किया है, यह फिलहाल शुरुआती स्तर पर है, इस प्रोजेक्ट के लिए काफी धन और जगह की जरूरत होगी।’
अश्विनी लोहानी, मैनेजिंग डायरेक्टर मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: