HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

लोक संस्कृति से अभिभूत हुए स्पेनिश

छापर/चूरू. अंतरराष्ट्रीय एनजीओ संगठन वूमेन टूगेदर का आठ सदस्यीय स्पेनिश शिष्टमंडल रविवार को हेरिटेज आन व्हील्स से तालछापर अभयारण्य पहुंचा। दल यहां spanishरुडा के तत्वावधान में कार्य कर रहे महिला स्वयं सहायता समूह को विकसित करने के उद्देश्य से आया है।

शिष्टमंडल के सदस्यों का महिला वन शिल्प विकास समिति की अध्यक्ष पुष्पा शेखावत ने राजस्थानी रीति-रिवाज से तिलक लगाकर व समूह सहायता समूह की सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सीकर वन संरक्षक एबी रामटेक ने शिष्टमंडल को अभयारण्य में पाए जाने वाले वन्य जीव एवं पशु पक्षियों की जानकारी दी। अपने स्वागत से अभिभूत शिष्टमंडल ने कहा कि मरुधरा पर आकर उन्हे आत्मिक संतुष्टि मिली है।

उन्होंने राजस्थान की लोक संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि यहां के बाशिंदों में काफी अपनापन है, जो सैलानियों को बार-बार आने के लिए आकर्षित करता है। शिष्टमंडल ने अभयारण्य का अवलोकन किया। वूमेन टूगेदर की अध्यक्ष जोयना के अलावा शिष्टमंडल में शामिल आठ सदस्यों ने रुडा द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई सजावटी सामग्री को देखा।

शिष्टमंडल ने कहा कि यहां की वनस्पति से बने सजावटी समान पर्यटकों को खूब भाते है, इस सामग्री को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल सकती है। इस अवसर पर रुडा के संजय सक्सेना, पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक संजय जौहरी, उपखंड अधिकारी बीएल भगत, चूरू के उपवन संरक्षक केसी शर्मा व क्षेत्रीय वन अधिकारी सूरतसिंह पूनिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

ऊंटगाडे की सवारी का लुत्फ उठाया
ग्राम चाड़वास में चलाए जा रहे स्वयं सहायता समूह केंद्र ने शिष्टमंडल को ऊंटगाडे की सवारी कराई। इस अवसर पर शिष्टमंडल की सभी आठ सदस्यों ने ऊंटगाडे की सवारी का लुत्फ उठाते हुए कहा कि इट्स अमेजिंग ट्रेवल्स।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: