Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

क्लास-6 के 4 बच्चे गायब

चंडीगढ़ . मिल्क कॉलोनी धनास से रविवार को 11 साल के चार बच्चे संदिग्ध हालात में गायब हो गए। चारों बच्चे सुबह १0.३0 बजे घर से खेलने के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। देर रात तक इनका कोई पता नहीं चला।

चारों धनास के सरस्वती मॉडल स्कूल के छठी क्लास के स्टूडेंट हैं। इनके गायब होने की रपट धनास चौकी में दर्ज कर ली गई है। गायब होने वालों में धनास के उदय मोहंतो का पोता प्रदीप मोहंतो, लखमिंदर सिंह का बेटा गुरसिमरन उर्फ सिमरन, खेमचंद का बेटा विवेक और धर्मपाल का बेटा मयंक शामिल हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चारों एक साथ, एक ही क्लास में पढ़ते हैं। सुबह सभी बच्चे एक साथ घर से खेलने के लिए निकले थे।

शाम होने के बाद भी जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उनका पता न चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। देर रात पुलिस ने सभी पुलिस स्टेशन, पीसीआर वाहनों में चारों बच्चों के गायब होने की सूचना और उनका हुलिया फ्लैश करवा दिया। चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर दीवान सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने डीडीआर दर्ज कर ली है। बच्चों की तलाश में एक एनजीओ की टीम को तैनात कर दिया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: