HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पुलिस की गांधीगिरी

चंडीगढ़. आने वाले एक हफ्ते तक चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस गांधीगिरी करेगी। ट्रैफिक वॉयलेशन पर चालान नहीं कटेगा, बल्कि मौके पर ही रोककर समझाया जाएगा कि खुद भी बचें और दूसरों का मूड भी खराब न करें। फोटो के साथ उदाहरण देकर बताया जाएगा, कि कैसे लोगों ने ट्रैफिक वॉयलेशन करके अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाली।

रविवार को एसपी ट्रैफिक ने इस कर्टसी वीक की घोषणा की। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने १२ ऐसे प्वाइंट बनाए हैं, जहां हेवी ट्रैफिक होता है। यहां ट्रैफिक पुलिस के साथ सरकारी स्कूलों के बच्चे, बैंक कर्मी आदि तैनात रहेंगे, जो वॉयलेशन करने पर ड्राइवर को महसूस करवाएंगे कि उन्होंने गलती की है।

इस दौरान इनके हाथों में स्लोगन और बैनर्स भी होंगे। लाइट प्वाइंट्स पर कैसेट सुनाकर अवेयर किया जाएगा। इस वीक की जिम्मेदारी डीएसपी ट्रैफिक जसंवत खेड़ा और इंस्पेक्टर बहादुर सिंह नेगी को सौंपी गई है।

कर्टसी वीक का उद्घाटन सोमवार १क् बजे एसएसपी अतर सिंह अहलावत चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में करेंगे। पहले दिन इस अभियान में सेक्टर-२२ मॉडल और स्वामी विवेकानंद कॉलेज के स्टूडेंट शािमल होंगे। आखिरी दो दिनों में सरकारी बैंकों के कर्मी अभियान में भागीदारी करेंगे।

इस पर भी मिलेगी नसीहत.. सिर्फ ट्रिपल राइडिंग, विदाउट हेलमेट या रेड लाइट जंप करने पर ही नहीं, इस वीक मेंपुलिस हर छोटे पहलू पर भी लोगों को नसीहत देगी, जैसे रेड लाइट पर पीछे से ड्राइवर हॉर्न न बजाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: