News
Metros
Chandigarh Chandigarh मोहाली.सेक्टर-62 में पूडा भवन में एक ड्राफ्ट्समैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव रविवार सुबह मिला। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पूडा की आर्किटेक्चर शाखा में तैनात ड्राफ्ट्समैन गुरप्रीत ंिसंह (38) पहली मंजिल पर अपने केबिन में पंखे के साथ लटका मिला। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में गुरप्रीत ने पहले तो यह लिखा है कि मौत का जिम्मेदार वह खुद है, लेकिन बाद में नोट में उसने अपनी पत्नी के चरित्र पर अंगुली उठाई है।
गुरप्रीत के भाई गुरजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को गुरप्रीत बिना बताए घर से चला गया था। शाम तक जब वापस नहीं आया तो उन्होंने पूडा के कुछ कर्मचारियों से संपर्क किया। कर्मचारी सोहन लाल ने रविवार सुबह पूडा भवन में गुरप्रीत का शव पंखे के साथ लटका देखा। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ फेज-8 दीपइंद्र सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट से लगता है कि गुरप्रीत परेशान था।