HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

कप्तान कौन फैसला आज

चंडीगढ़.मुद्दों के बजाय आरोपों को ढाल बनाने के बाद पीयू सहित शहर के कॉलेजों की स्टूडेंट काउंसिल के कप्तान का फैसला सोमवार को होगा। जेएम लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को मानते हुए सुप्रीम कोर्ट की ओर से तय गाइड लाइन के दायरे में हो रहे इस चुनाव के नतीजे भी शाम तक आ जाएंगे। पीयू में इस बार भी सीधा मुकाबला पुसू और सोपू गठबंधन के बीच है। पीयू के अलावा शहर के ६ कॉलेजों में चुनाव होंगे। पीयू प्रशासन ने पुलिस से मिलकर चुनाव और सुरक्षा की पूरी तैयारियां कर ली हैं। इस बार पीयू में काउंसिल की 4 सीटों के बजाय 3 के लिए चुनाव हो रहे हैं।

पीयू में वर्ष 1997 से प्रत्यक्ष चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद पहली बार जॉइंट सेक्रेटरी पद पर बाकी प्रत्याशियों के नामांकन रद्द होने से सोपू-इनसो गठबंधन प्रत्याशी निर्विरोध जीत चुका है। पीयू में 148 डिपार्टमेंट रिप्रेजेंटेटिव (डीआर) में से 81 के लिए भी चुनाव होगा क्योंकि 67 डीआर पहले ही निर्विरोध जीत चुके हैं। पीयू में मुख्य मुकाबला इस बार भी सोपू और पुसू गठबंधन के बीच ही है।

इस बार पुसू गठबंधन में इनसो सोपू-एचएसए-एचपीएसयू और एनएसयूआई गठबंधन को चुनौती दे रहे हैं। पीयू स्टूडेंट काउंसिल चुनाव में पहली बार प्रेजिडेंट के पद पर हिमाचल के स्टूडेंट उदयभान को सोपू ने प्रत्याशी बनाया है तो पुसू-इनसो गठबंधन ने सीनियर स्टूडेंट के बजाय फस्र्ट ईयर के स्टूडेंट परमिंद्र जसवाल को प्रेजिडेंट बनाने का दाव खेला है।

पीयू चुनाव में इस दफा रिसर्च स्कॉलरों को वोटिंग राइट मिलने के बाद पहली बार सबसे ज्यादा 8880 स्टूडेंट को वोट डालने का मौका मिल रहा है, लेकिन इस बार भी करीब 4800 गल्र्ज स्टूडेंट दोनों संगठनों की जीत और हार को तय करेंगी। पर पीयू में छुट्टियों की वजह से चुनाव में कितने लोग वोट डालने में दिलचस्पी दिखाते हैं, इस पर दोनों गठबंधन की नजर है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: