जालंधर.
शानिवार की रात जालंधर के यूथ के लिए रही खास। एक ओर जहां सिटी की शरणजीत मिस पंजाबन में फस्र्ट रनरअप रहीं वहीं कैंट के सनी मित्तल पहुंच गए आवाज पंजाब दी के टॉप टेन में। सिटी भास्कर के साथ दोनों ने शेयर किए अपने एक्सपीरियंस-
जिद थी जीतकर आना है दिक्कतें कम न थी.. लेकिन जीतना जिद थी। तीन महीने लगातार सुबह 5 बजे तक प्रैक्टिस करते हुए शरणदीप के पैरों में छाले पड़ गए थे। उन्होंने बताया ग्रांड फिनाले के लिए निकलते हुए लास्ट मोमेंट पर पैर में मोच आ गई। आंखों में आंसू लिए मैंने मां से कहा खाली हाथ जा रही हूं। उन्होंने कहा तेरी मेहनत रंग लाएगी और जीत कर आएगी।
मिस पंजाबन में मेरी पार्टीसिपेशन के लिए उन्होंने कहा था नहीं जीत पाई तो तेरी शादी पक्की। शादी का डर और खुद को साबित करने की जिद मुझे यहां तक ले आई। फ ाइनल से पहले रिहर्सल की रात मेरा सांग चेंज कर दिया गया। रात भर प्रैक्टिस की। एपीजे में कर्मिशयल आर्ट में पीजी डिप्लोमा होल्डर शरणदीप कौर ने फस्र्ट रनरअप के साथ-साथ ब्यूटीफुल मुस्कान का खिताब भी जीता है।
पूरी फैमिली संगीत से जुड़ी है एपीजे में बैचलर्स ऑफ परफर्ॉ्िमग आर्ट की पढ़ाई कर रहे सनी मित्तल के पिता हमेशा चाहते थे वह सिंगर बनें, क्योंकि पूरी फैमिली किसी न किसी तरह म्यूजिक से जुड़ी है। सनी ने बतया संगीत की प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने अपने चाचा जी से ली। उसके बाद की शिक्षा उन्होंने अपने गुरु ओम प्रकाश थापर से सीखा। शो में मेरी सबसे बढ़िया परफार्मेस जोगी उतर पहाड़ो आया..थी। तब जजेस मलकीत सिंह, जयदेव और रविंदर गरेवाल ने कहा जैसे गदर में सनी देओल ने नलका उखाड़ दिया था आज तुमने वैसे ही गा दिया है। उन्होंने बताया मैं म्यूजिक एलबम भी कर रहा हूं जिसका गाना असी कच्चिया घरां दे बनेरे..बहुत प्यारा है। कोशिश यही है कि पंजाब में जालंधर दा पुत्तर छा जाए। बाकी सब रब ते किस्मत ते डिपेंड करता है।