HomeNewsNational National

राष्ट्रपति के समक्ष होगी विधायकों की परेड

नई दिल्ली.कार्नाटक का नाटक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। विधानसभा को फिर से बहाल करने के लिए जनता दल (एस) और भाजपा गठबंधन की ओर राजभवन पर दी जा रही दस्तकों का का कोई असर नहीं हो रहा है। अब यह फैसला लिया गया है कि जनता दल (एस) और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के विधायकों की परेड कल राष्ट्रपति के समक्ष कराई जाएगी।

इससे पहले जनता दल (एस) ने भाजपा के सामने रखे गए 12 सूत्री सहमति पत्र (एमओयू) को वापस ले लिया है। जनता दल (एस)नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि अब हम सरकार बनाने के लिए भाजपा को बिना शर्त समर्थन देंगे।

कुमारस्वामी ने कहा कि जनता दल (एस) बिना शर्त समर्थन तो देगी लेकिन भाजपा की अगुआई में सरकार बनने के बाद होने वाली किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी नहीं लेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: