नई दिल्ली.प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि छोटे या स्थानीय राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के प्रयास में हम समग्र राष्ट्रीय दृष्टि बना पाने में असफल हो जाते हैं।संघवाद पर चौथे अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि कभी-कभी समस्याओं का क्षेत्रीय स्तर पर तात्कालिक निदान करने के प्रयास में लिए गए फैसले से समग्र राष्ट्रीय दृष्टिकोण प्रभावित होता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी स्थिति में कई बार समस्याओं का समाधान अत्याधिक राजनैतिक हंगामे का रप ले लेते हैं। क्षेत्रीय तथा कुछ वर्गों के प्रति निष्ठा या विचारधारा पर आधारित संकीर्ण राजनैतिक सोच या विचार धारा सामूहिक उद्देश्य की भावना को तोड मरोड कर सकती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में हमें दूसरे देशों से काफी कुछ सीखना होगा।
इस समारोह में 26 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें कोमोरोस और स्विस गणराज्य के राष्ट्रपति समेत नाइजीरिया उपराष्ट्रपति और इथोपिया के प्रधानमंत्री भी शामिल थे।