Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsCricket Cricket

भारत का जीत से आगाज

dhoniगुवाहाटी: भारत ने पाक के खिलाफ पांच वन डे इंटरनेशनल की सिरीज में जीत के साथ शुरुआत की है। उसने पाक द्वारा दिया गया 240 रनों का आसान लक्ष्य आसानी से 47 ओवर में 5 विकेट पर 242 रन बनाकर हासिल कर लिया। महेंद्र सिंह धोनी(62) और युवराज सिंह(58) जीत के शिल्पकार रहे। धोनी को उनके शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम को पहला झटका तेंडुलकर(04) केरूप में जल्दी ही लगा। वे शोएब की एक धीमी गेंद पर चकमा खा गए। इसके बाद गंभीर(44) और गागुली(39)ने दूसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़कर भारत को जीत की ओर अग्रसर किया। बीच में गांगुली और गंभीर के थोड़े अंतराल में आउट हो जाने के बाद टीम संकट में फंसती दिखी, लेकिन कप्तान धोनी ने अपने डिप्टी के साथ सूझबूझ भरी पारी खेलते हुए भारत की जीत को आसान बनाया। हालांकि इस बीच स्पिनर रेहमान की गेंद पर कप्तान मलिक ने युवराज का मिडविकेट पर एक कैच भी छोड़ा। दोनों के बीच 105 रन की भागीदारी हुई। अंत में पाक ने 8 गेंदों के अंतराल में दोनों को पवेलियन भेज प्याली में तूफान लाने का प्रयास किया हालांकि तब तक उनकी हार तय हो चुकी थी। राबिन उथप्पा ने शोएब अख्तर के 8 वें ओवर में 2 चौके लगाकर मैच को 18 गेंद पहले ही समाप्त कर दिया।

इससे पहले पाक कप्तान शोएब मलिक टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमजोर कड़ी साबित हुए भारतीय तेज गेंदबाजों ने सधी लाइन लैथ से पाक बल्लेबाजों को बांध दिया। सलमान बट्ट ने 57 गेंदों पर 50 रन बनाए, लेकिन रनगति लगातार धीमी होती रही। उनके दूसरे विकेट के रूप में आउट होने के समय पाक ने 18 ओवर में सिर्फ 69 रन बनाए थे। इसके बाद जोरदार फार्म में चल रहे मो. यूसुफ(83) ने शाहिद आफरीदी(31) और मिसबाह उल हक (27) के साथ मिलकर पाक को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। पाक ने अंतिम 20 ओवरों में 134 और अंतिम 10 ओवरों में 74 रन बनाए। भारत की ओर से सचिन ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: