|
जयपुर.राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के असंतुष्टों की पार्टी में अफीम के सेवन के मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह बुरी तरह घिर गए हैं।
राजस्थान में जोधपुर की नारकोटिक्स मामलों की विशेष अदालत ने दावत में अफीम परोसे जाने के आरोप में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह समेत 10 बीजेपी नेताओं के खिलाफ मामले की जांच करने का आदेश दिया है।
जज भवानी शंकर कुमावत ने यह आदेश जोधपुर निवासी ओम प्रकाश विश्नोई की ओर से दायर एक शिकायत पर सुनवाई के बाद दिए।