HomeVaamaFashion N Beauty Fashion N Beauty

आपके गर्म परिधान

clothपहली बार प्रयोग
* रखे हुए कपड़े निकालने पर सबसे पहले उन्हें धूप में रखें, ताकि उनकी नमी और गंध दूर हो जाएं।
* रुई की रजाई में प्राकृतिक गर्माहट पैदा करने के लिए उन्हें दिन भर में कम से कम २-३ घंटे धूप दिलाएं।
* गर्म कपड़े पहली बार पहनने से पहले उन्हें ड्राइक्लीन करा लें, वरना कपड़े मैल से कट-फट सकते हैं।

किस तरह धोएं
* ऊनी कपड़ों को केवल वूलमार्क द्वारा सुझाए डिटरजेंट से ही धोएं। यदि गर्म कपड़ों में सिलवटें पड़ गई हैं, तो उन्हें स्टीम बाथरूम में रखें।
* ऊन के बुने हुए स्वेटर्स हाथ से भी धो सकते हैं। लेकिन सिले ऊनी कपड़ों को ड्राइक्लीन ही कराएं।
* ऊनी कपड़ों को उल्टा करके ही धोएं-सुखाएं।

साज-संवार
* गर्म कपड़े नमी वाले स्थान पर नहीं रखें। ख़राब हो सकते हैं।
* ऊनी कपड़ों पर प्रेस करने के लिए स्टीम आइरन ही काम में लें।
* गीले या नमी वाले गर्म कपड़ों पर प्रेस न करें। उनकी चमक फीकी पड़ सकती है।
* ऊनी कपड़े किसी मोटे टॉवेल में लपेट कर सुखाएं।

दाग़ हों दफ़ा
* गर्म कपड़ों पर यदि कॉफी के निशान पड़ जाएं, तो एल्कोहल और सिरका बराबर मात्रा में मिला कर कुछ देर तक उसमें कपड़े डुबो कर रखें। इसके बाद दाग़ वाली जगह को हल्का-सा मसलें और साफ कपड़े से पोंछ लें।
* कपड़े पर यदि घी, सॉस या ग्रीस के दाग़ हैं, तो पहले दाग़ों को चम्मच से खुरच दें। इसके बाद कपड़े को ड्राइक्लीन फ्ल्यूड में भिगो कर हल्का-हल्का रगड़ें। दाग़ छूट जाएंगे।
* अंडे, दूध या स्याही के निशान हों, तो व्हाइट स्प्रिट में एक कपड़ा भिगो कर निशान को रगड़ें। फिर सफेद सिरका लगा कर धो लें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: