Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHimachal PradeshShimla Shimla

कुल्लू सदर प्रत्याशियों की फौज बढ़ी

कुल्लू. जिला कुल्लू की सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस के दावेदारों की फौज कुछ ज्यादा ही लंबी है जबकि भाजपा के तीन दिग्गजों ने ही यहां से दावा जताया है। कांग्रेस के 11 लोगों ने कुल्लू सदर से दावा जताया है लेकिन इसमें छह नेता तो ऐसे है जिनको कद्दावर नेता माना जा सकता है।

वर्तमान में कुल्लू सदर से राज कृष्ण गौड़ कांग्रेस के विधायक है जो अब तक तीन बार चुनाव जीत कर दो बार वीरभद्र के मंत्रीमंडल में मंत्री भी रह चुके है। धर्मवीर धामी प्रदेश पूर्व कांग्रेस के महासचिव और वीरभद्र की पूर्व सरकार के समय एचआरटीसी के वाईस चेयरमैन रहे है। तीसरे दावेदार कमला प्रार्थी वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष और चंद्र किरण प्रार्थी विपणन वोर्ड कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के अध्यक्ष है। देवेंद्र नेगी जो सेवादल के प्रदेश संगठक व चार बार लगातार अपनी पंचायत के प्रधान रहे है। सुंदर सिंह युवा कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं।

इस बार 9 लोगों ने मिलकर राजकृष्ण गौड़ के अलावा किसी अन्य को टिकट देने की मांग हाईकमान से कर रखी है। जबकि भाजपा के केवल तीन दिग्गजों ने ही कुल्लू सदर से आवेदन कर रखा है। इससे पूर्व मंत्री कुंज लाल के पुत्र गोविंद ठाकुर और पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने पहली बार कुल्लू सदर से दावेदारी जताई है। जबकि चंद्र सेन पूर्व में भी कुल्लू सदर से विधायक रह चुके है। भाजपा के यह तीनों नेता कद्दावर नेता माने जाते है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: