HomeHealth Health

आप और कैंसर से बचाव

पोषणयुक्त और संतुलित खान-पान अपना कर यूं तो तमाम रोगों से बचा जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि संतुलित खान-पान कैंसर के खतरे को भी कम करता fruitहै। कम से कम महिलाओं के लिए तो यह बात शत प्रतिशत सही है।

* उम्र के लिहाज से शरीर का जो वजन होना चाहिए उसे बरकरार रखते हुए जितना संभव हो उतना अधिक छरहरा बने रहने की कोशिश करें। यह इतना आसान नहीं है, लेकिन वजन बढ़ने से रोका जा सकता है।

* जहां तक संभव हो दिनचर्या में शारीरिक तौर पर सक्रिय रहें। वॉकिंग जैसे हल्के व्यायाम तो हर रोज कम से कम आधा घंटा जरूर करें। कॉउच पोटेटो बनने से बचें।

* मीठे पेय पदार्थो से बचें। अगर पूरी तरह से बंद करना मुश्किल हो तो फास्ट फूड का सेवन भी कम से कम करें।

veg* हरी शाक-भाजी को भोजन में ज्यादा से ज्यादा शामिल करें। लगभग 14 आउंस स्टार्च रहित हरी सब्जियां और फल अपने भोजन में शामिल करें। साबुत अनाज और बीन्स को प्रत्येक भोजन के साथ लें। कोशिश करें हरी सब्जियों को ज्यादा चिकनाई में न पकाएं।

red meat* रेड मीट यानी मटन, लैंब, बीफ या पोर्कसप्ताह भर में 18 आउंस से अधिक न खाएं।

wine* अल्कोहलिक पेय पदार्थो से परहेज करें। कैंसर से बचने के लिए सवरेत्तम तरीका तो यही है कि अल्कोहल का सेवन किया ही न जाए। हालांकि दिल को फायदा करने वाली वाइन को निश्चित सीमा में लिया जा सकता है।

* दिन भर में 2.4 ग्राम से अधिक सोडियम का सेवन न करें। साथ ही बेहद नमकीन और तले हुए खाद्य पदार्थो का भी कम से कम सेवन करें।

* स्तनपान बच्चे और मां दोनों का ही कैंसर से बचाव करता है। बच्चे को छह माह की उम्र तक तो स्तनपान कराएं ही।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: