Breaking News 
bhaskar Web English


HomeVaamaFashion N Beauty Fashion N Beauty

ऑफिस मेकअप

ऑफिस में प्रोफेशनल एटिट्यूड और बढ़िया काम ही नहीं, बल्कि आप खुद को कैसे कैरी करती हैं बहुत मायने रखता है। मगर अफसोस की बात है कि कुछ महिलाएं ऑफिस makeupमेकअप को जरूरी ही नहीं समझतीं। वहीं कुछ के लिए मेकअप करना मशक्कत का रूप ले लेता है। ऑफिस मेकअप की शुरुआत के लिए केयर और मेकअप से जुड़े इन स्टेप्स को समझें..

स्टेप 1- सबसे पहले चेहरे पर सनस्क्रीन लगाएं। यह जरूरी इसलिए है, क्योंकि यह आपकी त्वचा की अल्ट्रावॉयलेट किरणों से सुरक्षा करता है। यह मत सोचिए कि बदली या बारिश जैसे मौसम में यह जरूरी नहीं है। त्वचा को बचाने के लिए सालभर इसका उपयोग करिए।

स्टेप 2- स्किन को स्मूथ लुक देने के लिए नेचुरल कलर या फिर स्किन टोन से मिलते रंग का फॉउंडेशन लगाएं। झुर्रियों, धब्बे या खुरदुरेपन को दूर करने के लिए कंसीलर का उपयोग जरूर करिए।

स्टेप 3- चेहरे की टी-जोन यानी माथा, ठोड़ी और नाक हमेशा चमकती हुई दिखनी चाहिए। चेहरे का यह हिस्सा सबसे ज्यादा एक्सपोज होता है। वहीं सूरज देवता भी इन जगहों पर ही सबसे ज्यादा मेहरबान होते हैं। इसीलिए इस हिस्से की देखभाल ज्यादा जरूरी है।

स्टेप 4- आंखों को उभारने के लिए कपड़ों से मैच करता हुआ आई शैडो लगाएं। यह दिन में सूदिंग इफेक्ट देता है, जबकि डार्क कलर्स शाम को ज्यादा फबते हैं। आइब्रोज को भी ब्राउन कलर पेंसिल से खूबसूरत बना सकती हैं।

स्टेप 5- ऑफिस के लिए ब्राउन या ब्लैक मसकारा ज्यादा फबता है। आई लैशेज लगाने के बाद मेकअप कंप्लीट लगता है।

स्टेप 6- लिपस्टिक के कलर का चुनाव आपके ओरिजनल स्किन टोन से एक या दो कलर डार्क होना चाहिए। यह चेहरे के ग्लो को निखारता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: