|
कोलकाता.ग्राफिक्स आर्टिस्ट रिजवानउर रहमान की मां ने अपनी बहू प्रियंका को खत लिखकर पूछा है कि वह कब तक वापस आएगी। रिजवान की मां किश्वरजहां ने यह खत प्रियंका के उस खत के जवाब में लिखा है जिसे पांच नवंबर को प्रियंका के वकील ने उन्हें सौंपा था। इस खत में प्रियंका ने अपने कुछ सामान मांगे थे। इसी खत के जवाब में किश्वरजहां ने यह खत लिखा है।
इस खत में रिजवान की मां ने प्रियंका के उन वादों को याद दिलाया है जिसमें प्रियंका ने कहा था रिजवान के बगैर वह जिंदा नहीं रह सकती है। किश्वर ने लिखा है कि रिजवान की शादी से पहले भी तुम मेरे घर पर आई थी और मैंने तुम्हें बेटी की तरह प्यार किया था। तुम भी मां की नजरों से मुझे देखती थी। शादी के बाद इस घर में बिताए दिनों में तुम बहुत लोगों से बहुत घुलमिल गई थी।
रिजवान की मौत के बाद मुझे उम्मीद थी इस दुख की घड़ी में तुम एक बार जरूर इस घर में आओगी। लेकिन तुम नहीं आई। हम आज भी तुम्हारी राह देख रहे हैं प्रियंका आ जाओ। तुम्हारे जो भी सामान हैं तुम खुद आकर ले जाओ किसी और को भेजने की जरूरत नहीं है। यह खत तीन पेज का है।