Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaHollywood Hollywood

साराह को मिला अनोखा खिताब

अमेरिकी अभिनेत्री और निर्माता साराह जेसिका पार्कर उस वक्त हैरत में पड़ गईं, जब उन्हें अमेरिका की मैग्जिम पत्रिका द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में ‘अनसेक्सिएस्ट sarah-jesicaविमन’ के खिताब से नवाजा गया। इस खिताब को पा वे हंस-हंस कर दोहरी हो गईं।

‘द सेक्स एंड सिटी स्टार’ नामक फिल्म की 42 वर्षीय इस अदाकारा ने कहा कि वे नहीं जानतीं कि आखिर इस सर्वे का आधार क्या है, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। पत्रिका के सर्वे में जेसिका के बाद सिंगर एमी वाइन हाउस, ब्रिटनी स्पीयर्स, मेडोना और सेंडरा ओह का नाम भी शामिल है। इस बीच उन्होंने इस खबर को कोरी अफवाह बताया है कि वे अभिनेत्री एंजेलिना जोली की तरह बच्च गोद लेने जा रही हैं। वे बच्चे को गोद लेने की अपेक्षा जन्म देना पसंद करती हैं।

जेसिका का पहले से ही एक बेटा जेम्स है और वे चाहती हैं कि अब जेम्स के लिए एक भाई या बहन घर में आ जाए। उन्होंने फिर कहा कि वे लोगों को भले ही कैसी भी लगती हों, लेकिन वे जैसी हैं उसी हालत में खुश हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: