|
News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. गुरुवार को नरक चतुर्दशी पर यम की पूजा होगी। घरों के सामने 14 दीए जलाए जाएंगे और स्वास्थ्य की कामना की जाएगी। महामाया मंदिर के पंडित मनोज शुक्ला ने कहा कि संध्या को मिट्टी के चौदह दीए यम के नाम से जलाए जाएंगे। एक बत्ती जलाकर उसका मुख दक्षिण की ओर रखा जाएगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्योदय से पहले तेल लगाकर स्नान करने से धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। पुराणों में इस दिन को हनुमान जयंती के रूप में भी माना गया है। लिहाजा सभी मंदिरों में सुबह स्नान-ध्यान कर हनुमान जी की पूजा भी की जाएगी।