|
News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur जशपुरनगर. अदालत से मिली जानकारी के अनुसार घटना तपकरा थाना अंतर्गत भंडारडीपा गांव की है। यहां के एक ग्रामीण ने अपनी नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया था।
घटना दिनांक 10 मई की दरम्यिनी रात चार बहनें व एक भाई के साथ पीड़िता सो रही थी कि अचानक रात 10 बजे उसके पिता ने दरवाजा खुलवाकर उसे एक कमरे में ले गया। कमरे को अंदर से बंद कर ताला लगाकर अपनी नाबालिग पुत्री से अनाचार किया। घटना के बाद आरोपी पिता ने दरवाजा में ताला बंद कर वहां से मोटर साइकिल से फरार हो गया।
पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी मौसी को दी। पीड़िता अपने मामा के साथ तपकरा थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय में पेश किया था। न्यायाधीश ने इस मामले के सभी साक्ष्यों व उभय पक्षों की दलीलों को सुनते हुए अपने फैसले में धारा 376 के तहत 10 साल की कठोर सजा से दंडित किया है।