Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

धनतेरस का दमकता बाजार

रायपुर. धनतेरस के मौके पर सराफा बाजार सारा दिन दमकता रहा। सोने का रिकार्ड रेट भी लोगों को शुभ खरीदी से नहीं रोक सका और शाम होते-होते कारोबार dhanterasकरीब 5 करोड़ रुपए से पार हो गया। काफी दिन से ठंडे पड़े आटोमोबाइल्स सेक्टर में आज कस्टमर ऐसे टूटे कि दिनभर अफरातफरी मची रही। इस सेगमेंट में देर शाम करीब 30 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान है।

राजधानी के कारोबारियों को उम्मीद थी कि इस बार धनतेरस का बाजार तगड़ा रहेगा। हालांकि पुष्य नक्षत्र में भी मार्केट में बूम था, लेकिन बंपर फसल की संभावना और गवर्नमेंट सेक्टर में सैलरी तथा बोनस लगभग एक साथ हो जाने से व्यापारी ज्यादा उम्मीद से थे, जो खरी उतरी। सराफा बाजार में सुबह से हलचल शुरू हो गई। हालांकि सोना कल के मुकाबले 250 रुपए के उछाल के साथ रिकार्ड 10750 रुपए पर खुला, लेकिन खरीदी का जोश कम नहीं हुआ। चांदी भी पिछले साल के धनतेरस के मुकाबले 2100 रुपए ज्यादा रहने के बावजूद लोगों की खास पसंद बनी रही।

रेडिमेड में भीड़ : दीवाली के काफी नजदीक होने की वजह से रेडिमेड गारमेंट्स सेगमेंट ने आज रिकार्ड ढाई करोड़ रुपए का कारोबार कर एक तरह से दीवाली क्लोजिंग कर दी। शाम 6 बजे के बाद रेडिमेड मार्केट में ग्राहकी ठंडी पड़ गई, लेकिन तब तक एक्सक्लूसिव आइटम पूरी तरह छंट चुके थे। व्यापारियों ने बताया कि यम चौदस पर अब इक्का-दुक्का ग्राहकी की ही उम्मीद है।

बर्तन भी उछले : धनतेरस पर लोगों ने परंपरा का पालन करते हुए बर्तनों की भी जमकर खरीदी की। बाजार सूत्रों के मुताबिक राजधानी में स्टेनलेस स्टील, पीतल, तांबा और एल्यूमिनियम को मिलाकर रात 8 बजे तक 75 लाख रुपए का कारोबार हो गया। एसेसरीज और जूते-सैंडिलों के शोरूम्स में भी खासी भीड़ रही। इसमें 25 लाख रुपए से ज्यादा के कारोबार के उम्मीद है। पटाखों और मिठाई का कारोबार एक करोड़ रुपए से ऊपर हो जाने का अनुमान है।

आटोमोबाइल्स की धूम
आटोमोबाइल्स सेगमेंट में कारोबार इतना तगड़ा था कि ज्यादातर शोरूम्स में लोगों को एक गाड़ी के लिए घंटों कतार में रहना पड़ा। विभिन्न कंपनियों के शोरूम्स के मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी में आज सुबह से शाम 6 बजे तक 2273 मोटरसाइकिलें बिक गईं और सिलसिला आधी रात तक जारी रहा। कार बाजार भी उम्मीद से दोगुना रहा। विभिन्न कंपनियों से मिली जानकारी के मुताबिक 263 कारें बिकीं। कारोबारियों के मुताबिक खास बात ये रही कि लग्जरी कारों की बिक्री छोटी कारों से ज्यादा रही।

इलेक्ट्रानिक्स चमके
चिल्हर बाजारों में इलेक्ट्रानिक्स एक बार फिर टाप पर रहा। कारोबारियों को मुताबिक इलेक्ट्रनिक्स, होम एप्लाएंसेज और ग्रोसरीज का कारोबार रात 8 बजे तक 5 करोड़ रुपए के पार चला गया। इलेक्ट्रानिक्स शोरूमों में देर रात तक भीड़भाड़ रही। एलसीडी जैसे हाई डेफिनिशन टेलीविजन की डिमांड सबसे ज्यादा थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: