|
मेरे हिसाब से टीम इंडिया की ताकत धोनी की शानदार कप्तानी है। वे दबाव में भी शांत रहते हैं और युवराज व उथप्पा के साथ मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। भारत की कमजोरी है फील्डिंग। पाक टीम यूसुफ पर काफी कुछ निर्भर है। मौका आने पर वे मैच का रुख बदल सकते हैं।
भारत को आफरीदी और कुछ हद तक शोएब अख्तर से खतरा है। पाक टीम की ताकत है तेज गेंदबाजी। हमारी टीम की कमजोरी है फील्डिंग और गलत रणनीति। शोएब मलिक को टीम से मिलकर चलना होगा।
पाकिस्तान को हरभजन सिंह पर हावी होना पड़ेगा। तभी वे मैच जीत सकते हैं। पाक बल्लेबाजों को हरभजन की गेंदों पर आक्रामक रवैया अपनाना होगा। पाकिस्तान को तेजी से सुधरती हुई भारतीय टीम से खतरा है। गेम प्लान