|
Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood सलमान खान भी यारों के यार हैं। जब दोस्ती की बात हो वे किसी चीज की परवाह नहीं करते। दोस्तों को उपहार देना उनका प्रिय शगल है। खबर है कि हाल ही में सलमान ने बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान को एक पेंटिंग बनाकर गिफ्ट दी है। शाहरुख ने भी इस कीमती तोहफे की कद्र करते हुए उसे अपने जिम में लगाया है।
सूत्रों ने बताया कि शाहरुख और सलमान के बीच इन दिनों गाढ़ी छन रही है। भले ही बॉलीवुड के इन दो दिग्गज पठानों के बीच पहले मतभेद रहे हों, लेकिन अब दोनों ही इसे भुला चुके हैं।
सलमान पर इन दिनों पेंटिंग का सुरूर छाया हुआ है। इस समय जब भी उन्हें वक्त मिलता है, वे हाथ में कूंची लेकर पेंटिंग करने में लग जाते हैं। सलमान ने हाल ही में माउंट मेरी चर्च की एक पेंटिंग बनाई थी जो बेहद खूबसूरत है। सलमान ने यह पेंटिंग शाहरुख को ‘ओम शांति ओम’ के प्रदर्शन के मौके पर गिफ्ट दे दी। सलमान से यह पेंटिंग पाकर शाहरुख बेहद खुश हुए और उन्होंने भी सलमान को एक महंगा तोहफा दिया। सलमान अब तक कई पेंटिंग्स बना चुके हैं, जिन्हें वे किसी प्रदर्शनी के जरिए लोगों के सामने लाना चाहते हैं।