bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

मेरा नाम प्रियंका है: निशा कोठारी

रामगोपाल वर्मा और महेश भट्ट जैसे दिग्गज फिल्मकारों की फिल्मों में काम करने के बावजूद सफलता न मिलने से आहत निशा कोठारी ने अब अपने वास्तविक नाम से फिल्में करने का मन बनाया है। निशा ने बताया कि उनका असली नाम प्रियंका है और अब वे इसी नाम से परदे पर आना चाहती हैं।

पहले उन्होंने अपना नाम निशा इसलिए रख लिया था, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में पहले ही प्रियंका चोपड़ा मौजूद थीं और उन्हें लगा कि एक जैसा नाम होने पर कुछ गड़बड़ हो सकती है। लिहाजा उन्होंने कुछ अलग नाम से पहचान बनाना ही उचित समझा। लेकिन अब लगता है कि यह नाम उनके लिए लकी नहीं साबित हुआ।

इसलिए अब वे अपने असली नाम से ही फिल्में करना चाहती हैं। निशा ने बताया कि फिल्मों की लगातार असफलता को देखते हुए उनके एक मित्र ने उन्हें पहले वाला नाम अपनाने की सलाह दी। उन्हें अपने दोस्त का सुझाव पसंद आया और अब वे प्रियंका कोठारी के नाम से ही अपनी पहचान बनाने की कोशिश करेंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: