|
Sports
Other Sports Other Sports चंडीगढ़. सानिया मिर्जा पाक तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को काफी पसंद करती हैं। भारत व पाकिस्तान के बीच मोहाली में गुरुवार को खेले जाने वाला दूसरा वनडे
मैच देखने के लिए यहां आईं सानिया ने कहा,‘शोएब मलिक काफी अच्छे हैं और मैं कुछ हद तक आफरीदी को भी पसंद करती हूं, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मुझे रावलपिंडी एक्सप्रेस की आक्रामकता बेहद पसंद है। वह महान क्रिकेटर हैं। मैं भारत-पाकिस्तान के बीच पहली बार वनडे मैच देख रही हूं। पिछली बार मैंने हैदराबाद में भारत व न्यूजीलैंड के बीच खेला गया वनडे मैच देखा था। ऑफ सीजन में आराम के लिए पिछला सप्ताहांत गोवा में बिताने वाली सानिया ने अगले महीने से पुन: अभ्यास शुरू करने की बात कही है।
वर्तमान में सानिया सिंगल्स रैंकिंग में 32वें स्थान पर हैं और वे इसमें लगातार सुधार करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा,‘ वैसे विश्व में 32वें स्थान पर होना भी बुरा नहीं है, लेकिन मैं इसमें सुधार के लिए कड़ी मेहनत कर रही हूं। किसी दिन मैं भी टॉप टेन में पहुंचने में सफल रहूंगी।’