|
Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
आइटम गर्ल राखी सावंत पहली बार चैट शो होस्ट करने जा रही थीं, लेकिन अब खबर है कि राखी ने शो करने से मना कर दिया है। राखी के मना करने से शो के निर्माता काफी परेशान हैं और उन्हें शो में वापस लाने के लिए मनाने की कोशिशें की जा रही है।
गौरतलब है कि जी टीवी के नए चैनल ‘जी नेक्स्ट’ के लिए निर्माता शशि रंजन ‘अरेस्टेड बाय राखी’ नाम से एक चैट शो बनाने जा रहे हैं। इस शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी। शो से जुड़े सूत्र ने बताया कि पिछले दिनों राखी और शशि रंजन में किसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद राखी सेट छोड़ कर चली गईं।
बाद में राखी ने शशि रंजन को संदेश भेजा कि वह अब यह शो नहीं करना चाहतीं। राखी के इस निर्णय से शशि रंजन काफी परेशान हैं, क्योंकि राखी की वजह से ही इस शो को मंजूरी मिली थी। शो की खातिर अब शशि राखी की मिन्नतें करने में लगे हैं, लेकिन राखी उनसे बात ही नहीं कर रही हैं। शशि को पूरा भरोसा है कि राखी मान जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमारा यह शो होकर रहेगा।