|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़ .
हल्की हवा और झील का किनारा, मास्टर ब्लास्टर सचिन के हाथ में गेंद, लेकिन गेंद को खेलने वाला कोई और नहीं खुद उनका बेटा अर्जुन, जिसे सचिन सुखना लेक पर किक्रेट के गुर सिखा रहे थे। लेक पर बुधवार सुबह कुछ खास थी। कारण था मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर की फैमिली का वहां होना। सुबह करीब 11.00 बजे सचिन अपनी पत्नी अंजलि और बच्चों अर्जुन और सारा के साथ सुखना पहुंचे। वहां पर उन्होंने फेमस शिकारा राइड ली।
शिकारे पर लेक की सैर के बाद सचिन तो अजरुन को लेक क्लब के ग्राउंड में क्रिकेट के गुर सिखाने लगे, दूसरी तरफ सारा पेड़ पर चढ़ कर मां से फोटो खिंचवा रही थी। फोटो सेशन पूरा होने के बाद सारा और अंजलि नारियल पानी का मजा लेते हुए सचिन और अजरुन के किक्रेट का मजा ले रहे थे। लेक पर आने वाले टूरिस्ट्स के लिए बुधवार का दिन कुछ खास रहा। लेक पर सचिन वहां मौजूद फैन से बचते रहे।
हाई सिक्योरिटी में सचिन:
सचिन लेक पर पहुंचे तो उनके साथ पुलिस का एक छोटा दल मौजूद था। सिक्योरिटी स्पेशल इसलिए थी क्योंकि इसमें चंडीगढ़ पुलिस के एएसपी मधुर वर्मा मौजूद थे।
बिना लाइफ जैकेट की बोटिंग: हाई सिक्योरिटी तो सिर्फ पुलिस की थी, लेकिन सचिन ने बिना लाइफ सेफ्टी जैकेट के ही शिकारा में सैर की और वहां उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था।