Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

इंडस्ट्री में 24 घंटे पावर कट

पंचकूला. उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा आधे हरियाणा में बुधवार दोपहर 12.00 बजे से शनिवार दोपहर 12.00 बजे तक इंडस्ट्री पर पावर कट लगाने से उद्यमियों में हड़कंप मच गया है। बिजली विभाग ने आधे हरियाणा में पावर कटौती की घोषणा की है।

बेकार बैठी है लेबर हरियाणा चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के जिला प्रधान सतीश गुप्ता व महासचिव विष्णु गोयल ने बताया कि बुधवार दोपहर अचानक करीब 12.00 बजे चैंबर को सूचित किया गया कि अगले 72 घंटों के लिए इंडस्ट्री को लाइट लोड से बिजली दी जाएगी। इसके बाद बिजली गुल हो गई। गोयल ने बताया कि लोड में कोई फैक्ट्री नहीं चल सकती।

शहर की 500 से अधिक फैक्ट्रियों में प्रोडक्शन ठप हो गई है। इंडस्ट्री की कीमत पर अन्य क्षेत्रों को बिजली नहीं दी जानी चाहिए। यदि बिजली कटौती लागू करनी है तो इंडस्ट्री पर उसके अनुपात में बिजली कटौती लगाई जाए। महकमा चाहे तो दिवाली के दिन बिजली कटौती कर सकता है, क्योंकि उस दिन फैक्ट्रियों में छुट्टी होती है।

उन्होंने बताया इस बारे में जब निगम के चेयरमैन और एमडी से बात की तो उन्होंने वीरवार को 9.00 से 4.00 बजे तक बिजली देने का आश्वासन दिया। चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व प्रांतीय प्रधान सी.बी. गोयल ने बिजली कटौती पर रोष जताते हुए कहा रोज पहले ही 3-5 घंटे का पावर कट लगाया जा रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: