|
भोपाल. राजधानी में सोने की कीमतें 500 रुपए प्रति दस ग्राम तक उछल चुकी हैं। सिर्फ एक सप्ताह में भोपाल में सोना दस ग्राम 10,650 रुपए के भाव तक पहुंच गया, जो अब तक का रिकार्ड है।
व्यापारिक अनुमान है कि कच्चे तेल के संकट और विदेशी सराफा बाजारों में चल रही लिवाली से इस बार सोना 11,500 रुपए प्रति दस ग्राम के आगे भी निकल सकता है। इसके साथ चांदी में उछाल दर्ज किया गया। चांदी आज 20,250 रुपए किलो बिकी।