Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

नाग पहाड़ धधका

पुष्कर. नाग पहाड़ी बुधवार की शाम अचानक आग से धधक उठी। देखते ही देखते आग ने करीब 30 बीघा क्षेत्र को चपेट में ले लिया। शाम साढ़े पांच बजे लगी आग fireको वन कर्मचारियों का दल रात सवा नौ बजे काबू में कर पाया।

यहां स्थित विश्वामित्र एवं अगस्त्य मुनि के आश्रम के ऊपरी भाग में शाम को आग की लपटें उठती दिखाई दीं। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 30 बीघा क्षेत्र में फैल गई। आग लगने की खबर फैलते ही कस्बे में हलचल बढ़ गई। आग लगने की सूचना मिलने पर वन विभाग के रैंजर राकेश शर्मा कर्मचारियों को लेकर पहुंचे और उन्हें आग बुझाने की काफी मशक्कत करनी पड़ी। रैंजर शर्मा ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। मालूम हो कि गत माह घाटी में लगी पर भी काफी मुश्किल से काबू में किया जा सका था।

ढाई घंटे बाद पहुंची टीम
आग करीब साढ़े पांच बजे लगी, लेकिन वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी करीब ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंचे।

साधु की जिद
विश्वामित्र आश्रम आग से घिरने के बाद वहां के विकलांग साधु कृष्णन को कुछ लोगों ने वहां से ले जाने की कोशिश की मगर, वह नहीं माने। बाद में आग पर काबू पा लिया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: