बीकानेर. सीआईडी के हत्थे चढ़ा बांगड़सर, बज्जू निवासी रहीम खां फर्जी पासपोर्ट बनाकर पाकिस्तान से भारत लौटा था। गुप्तचर एजेंसियों को रिमांड अवधि के दौरान
रहीम खां से पूछताछ में पता चला कि उसने पाकिस्तान का नागरिक बनकर वहां फर्जी पासपोर्ट बनवाया और भारत आ गया। उसने जोधपुर सिटी का वीजा हासिल किया था लेकिन बीकानेर पहुंच गया। इंटेलीजेंस के लोगों ने उसे पूगल रोड पर दबोचकर नयाशहर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस उसके खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम के तहत जांच कर रही है। रहीम खां की रिमांड अवधि समाप्त होने पर पुलिस ने बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया जहां उसकी जमानत हो गई।
गौरतलब है कि वर्ष, 1992 में रहीम खां अपने छह अन्य साथियों के साथ मिलकर ऊंटों पर सवार होकर अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर पाकिस्तान गया था। ये लोग अपने साथ तस्करी कर एसिड के 33 जरिकिन भी ले गए थे। पाकिस्तानी ऐंजटों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और वहां की अदालत ने सजा सुना दी थी। पाकिस्तान से वापस लौटने पर सीआईडी ने उसे दबोच लिया था