Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

माथुर जोधपुर डिस्कॉम के नए सीएमडी

जोधपुर. राज्य सरकार ने बुधवार देर रात एक आदेश जारी कर जोधपुर डिस्कॉम के मुख्य अभियंता भुवनेशचंद्र माथुर को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। mathurमौजूदा सीएमडी एसआर बंसल को अजमेर डिस्कॉम का सीएमडी नियुक्त किया गया है।

जोधपुर के मूल निवासी भुवनेशचंद्र माथुर ने 1967 में सूरत के रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रीकल में बीई किया था। तीन वर्ष तक प्राइवेट सेक्टर में काम करने के बाद 1970 में उन्होंने तत्कालीन आरएसईबी में बतौर कनिष्ठ अभियंता सेवाएं शुरू कीं।

तीन वर्ष बाद असिस्टेंट इंजीनियर पद पर पदोन्नत हुए। फिर विभिन्न उच्च पदों पर कार्य करते रहे। वे 30 सितंबर 2006 से जोधपुर डिस्कॉम में जोधपुर जोन के मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। धनतेरस की देर रात उन्हें जोधपुर डिस्कॉम में सीएमडी के पद पर नियुक्त होने का राज्य सरकार का संदेश मिला।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: