News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. नरक चतुर्दशी इस बार 8 नवंबर को है। वीरवार को ही हनुमान जयंती भी है। नरकासुर का वध और हनुमानजी का जन्म इसी दिन हुआ था। मां लक्ष्मी सफाई वाले स्थान पर ही निवास करती है इसीलिए दीपावली से पहले घर की सफाई की जाती है ताकि घर स्वर्ग समान हो जाए।
ज्योतिषी मदन गुप्ता सपाटू ने बताया कि इस दिन सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। घर का सारा कूड़ा-कचरा इस दिन निकाल दिया जाता है। उन्होंने वास्तुकला का हवाला देते हुए बताया कि अमूमन घर की सफाई करते वक्त कुछ लोग कूड़ा-कर्कट (बेकार सामान रद्दी आदि) छत पर रख देते हैं, जो गलत है। उन्होंने कहा कि इससे घर में टेंशन या पारिवारिक कलह बढ़ती है। सपाटू ने यह भी बताया कि नरक चतुदर्शी में शरीर पर तेल की मालिश करने से वषर्भर स्फूर्ति रहती है।
उधर, इस बारे में देवालय पूजक परिषद् के महामंत्री पं. दाता राम मिश्र ने बताया कि नरक से मुक्ति के लिए इस दिन शरीर पर तेल लगाकर शाम को यमराज के लिए तेल का दीपक जलाने से नरक से मुक्ति मिलती है। उन्होंने यह भी बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर दैत्य का संहार कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को किया था इसीलिए इसका नाम नरक चतुर्दशी पड़ा।