|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.
सेक्टर-19 सी स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल के वसुधा इको क्लब के बच्चों ने बुधवार को ‘एंटी क्रैकर रैली’ निकाली। रैली को स्कूल की प्रिंसिपल सरोज गुप्ता ने फ्लैग ऑफ किया। रैली का मकसद लोगों को पटाखों के बिना दिवाली मनाने के लिए प्रेरित करना था। स्टूडेंट्स ने हाथों में पोस्टर और बैनर उठाकर सेक्टर-19सी और डी का चक्कर लगाया और लोगों को पटाखों से होने वाले प्रदूषण के प्रति जागरूक किया।
6 से 12वीं कक्षा के बच्चों ने ‘क्रैकर्स क्रेक-लाइट्स लाइट’,‘पटाखा दिवाली-पॉल्यूटेड दिवाली’,‘सेफ दिवाली-हैपी दिवाली’ जैसे स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। स्कूल प्रिंसिपल ने वसुधा इको क्लब के स्टूडेंट्स से आह्वान किया कि वे सभी दिवाली में दीयों का प्रयोग करके वातावरण को दूषित होने से बचाएं। इसके अलावा लोगों को पटाखों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण के बारे में भी सचेत करवाएं।
स्ट्रीट प्ले का मंचन
माउंट कार्मल स्कूल, सेक्टर-47 बी के स्टूडेंट्स ने बुधवार को एंटी क्रैकर रैली का आयोजन किया। इसमें लगभग 200 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। रैली स्कूल से शुरू होकर से.-17 के प्लाजा में जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर बच्चों ने एक स्ट्रीट प्ले का मंचन किया। उधर,डड्डूमाजरा के सरकारी स्कूल में स्टूडेंट्स ने पटाखों के बगैर दिवाली मनाने का आह्वान किया। उन्होंने इस संबंध में जागरूकता पैदा करने के लिए नारे भी लगाए।
धूमधाम से मनाई दिवाली मोहाली.अजीत कर्म सिंह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के परिसर में बुधवार को स्टूडेंट्स ने दिवाली का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया। बच्चों ने दिवाली के बारे में अपने विचार प्रकट किए। स्कूल की डायरेक्टर जैसमिन कालरा ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
स्कूल में रंगोली कंपीटिशन सेक्टर-69 के एनीज स्कूल के स्टूडेंटस ने भी पटाखे न चलाने का फैसला लिया। इसके अलावा स्कूल में दिवाली मनाई गई और इंटरहाउस रंगोली कंपीटिशन भी हुए। इस मौके स्कूल प्रबंधकों ने बताया कि यहां सभ्याचार के आदान-प्रदान के लिए नीदरलैंड से विशेष रूप से टीचर्स आए हुए हैं।
पटाखे न चलाएं, पर्यावरण बचाएं
श्री हेमकुंट पब्लिक स्कूल, सेक्टर-71 के नन्हे स्टूडेंट्स ने लोगों को पटाखे न चलाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए रैली निकालकर प्रेरित किया। रैली के दौरान बच्चों ने पटाखों से होने वाले दुष्प्रभावों और पर्यावरण को बचाने से संबंधित स्लोगन लिखित तख्तियां हाथों में ले रखी थीं। बच्चों ने पटाखे न चलाने की शपथ ली और लोगों से भी पटाखे न चलाने की अपील की।
बालकृति मेले को मिला अच्छा रिस्पॉन्स डीपीआई, स्कूल एस.के. सेतिया के निर्देश पर शहर के 60 स्कूलों में लगाया जा रहा बालकृति मेला बुधवार को समाप्त हो गया। इस मेले के दौरान बच्चों को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिला। गवर्नमेंट मॉडल गल्र्स सीनियर सेकंडरी स्कूल-23 में बच्चों ने डेकोरेटेड थाली , दीए और कैंडल्स को डिस्प्ले किया। पॉलीटिकल साइंस की लेक्चरर अंजु गर्ग ने बताया कि इस मेले को आखिरी दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला और बच्चों के बनाए सामान की अच्छी सेल हुई।