bhaskar Web English
HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

दीवाली पर लाखों का लोन रेनोवेशन

जालंधर. दीवाली पर घर का मेकओवर करने के लिए सिटी के लोग रैनोवेशन व इंटीरियर होम लोन ले रहे हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस दीवाली पर 25 प्रतिशत लोगों ने लोन लेकर घर का मेकओवर करवाया है। खास बात है कि घर के मेकओवर के साथ दीवाली को और खास बनाने के लिए सिटी के लोग एक से 20 लाख तक का लोन ले रहे हैं ।

दीवाली पर घर का मेकओवर करने के लिए सिटी के लोग रैनोवेशन व इंटीरियर होम लोन ले रहे हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस दीवाली पर 25 प्रतिशत लोगों ने लोन लेकर घर का मेकओवर करवाया है। खास बात है कि घर के मेकओवर के साथ दीवाली को और खास बनाने के लिए सिटी के लोग एक से 20 लाख तक का लोन ले रहे हैं ।

इस बार दीवाली पर घर को देनी है फैस्टिव लुक। घर की रौनक बढ़ानी है तो टैंशन किस बात की रैनोवेशन व इंटीरियर लोन हैं न। इस बार फैस्टिव सीजन में सिटीजन्स लोन लेकर घर को कलरफुल रॉयल लुक दे रहे हैं। बिजनेसमैन कोमल सिंह ने बताया कि वो काफी देर से घर का लुक चेंज करने की सोच रहे थे, तो फिर दीवाली से अच्छा मौका भला कौन सा हो सकता है। घर में फर्नीशिंग में सोफा, कर्टेन, पेंट, लाइटिंग सब मिलाकर मेकओवर करना था। इसलिए 5 लाख लोन ले लिया और बदल डाला घर का पूरा नक्शा।

1 से 20 लाख का लोन खास कर दीवाली के दिनों में लोग रैनोवेशन व इंटीरियर के लिए लोन लेने वालो की संख्या कई गुणा बढ़ जाती है। हालाकि इससे पहले लोग हाउसिंग लोन में ही इसको एड कर लेते थे। अब लोग रैनोवेशन व इंटीरियर के लिए भी लोन ले रहे हैं। लोग मीनिमम1-2 लाख से शुरू होकर 15-20 लाख तक लोन ले रहे हैं।

- सुखदीप सिंह, ब्रांच मैनेजर एचडीएफसी बैंक

दीवाली पर बढ़ी डिमांड सिटी के लोग इसका फायदा उठा रहे हैं। रैनोवेशन व इंटीरियर लोन सबसे पहले हमारी ओर से ही शुरू किया गया था। सिटी के लोग इसमें इंट्रेस्ट दिखा रहें हैं। दीवाली के दिनों में डिमांड ज्यादा हो जाती है। वैसे भी सुना है कि पंजाबी सबसे ज्यादा खर्च दीवाली में ही करते हैं।

- प्रेम आहूजा, एसबीआई बैंक

और मैंने बदल डाला घर का नक्शा

हसबैंड कैनेडा में है, दीवाली पर घर पहुंच रहे हैं। उनको सरप्राइज देने के लिए मैंने लोन लेकर घर का मेकओवर कर दिया। लोन की इंस्टॉलमैंट धीरे-धीरे निकल जाएगी। इक्ट्ठा पैसे खर्चने में थोड़ी दिक्कत होती है। - कंवलजीत नारंग, हाउस वाइफ

मैट्रो का ट्रैंड अब सिटी में.. रूटीन में 1-2 क स्टमर्स लोन पर इंटीरियर की सलाह लेने आते हैं, दीवाली में 10 से 12 हो जाती है। हालांकि ये ट्रैंड पहले मैट्रो सीटिज में था, लेकिन अब जालंधर में लोग बहुत तेजी के साथ इसे अपना रहे हैं।

- रजनीश राणा, इंटीरियर डिजाइनर

25 प्रतिशत लोग ले रहें हैं लोन इंटीरियर डिजाइनर व आर्टीटैक्ट आंचल कहते हैं कि लोन पर गाड़ी, घर और स्टडी तो ठीक थी, मगर अब जब बैंक हर छोटी-बड़ी चीज पर लोन दे रहे हैं तो लोग इंटीरियर के लिए लोन लेन से हिचकिचाते नहीं। दीवाली पर घर का मेकओवर करवाने वाले 25 परसेंट लोग लोन लेते हैं।

-आर्टीटैक्ट आंचल





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: